Begin typing your search above and press return to search.
बिहार चुनाव 2020

सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी सहित 30 बड़े नेता होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Janjwar Desk
10 Oct 2020 2:31 PM GMT
सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी सहित 30 बड़े नेता होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
x

File photo

इन चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, 10 अक्टूबर, शनिवार को जारी हुई इस लिस्ट में पार्टी के 30 नेताओं के नाम हैं....

जनज्वार ब्यूरो, पटना। बिहार चुनावों में कांग्रेस ने अपने 30 स्तर प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इन चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। शनिवार को जारी हुई इस लिस्ट में पार्टी के 30 नेताओं के नाम हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, भूपेश वघेल, तारिक अनवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, शकील अहमद, शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं।

वहीं निखिल कुमार, सचिन पायलट, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, मोहम्मद जावेद, राज बब्बर, कीर्ति आजाद, संजय निरूपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेम चंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कपूर और विरेंद्र सिंह राठौर को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का काम पूरा कर लिया गया है। पहले चरण में कुल 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के चुनाव के लिए कल 9 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जा चुकी है और इस चरण के लिए 94 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा।

दूसरे फेज के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इस चरण में अगले महीने यानि 3 नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा व पटना जिला के 94 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

Next Story

विविध