Begin typing your search above and press return to search.
बिहार चुनाव 2020

एग्जिट पोल से उड़ी गोदी मीडिया की नींद, भाजपा के मंत्री ने भी माना RJD को मिलेंगी 100 से ज्यादा सीट

Janjwar Desk
8 Nov 2020 3:13 PM GMT
एग्जिट पोल से उड़ी गोदी मीडिया की नींद, भाजपा के मंत्री ने भी माना RJD को मिलेंगी 100 से ज्यादा सीट
x
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, इनमें 144 पर राजद और 70 सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है। सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा.....

जनज्वार। भाजपा के एक बड़े नेता और मंत्री ने ऑफ द रिकॉर्ड बातचीत में यह स्वीकार किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की सीटों का आंकड़ा सौ के पार चला जाएगा। जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के मंत्री ने एनडीटीवी के पत्रकार के साथ यह बात साझा की। संकेत के मुताबिक उक्त भाजपा नेता ने यह बात तीसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले बताई थी।

7 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ था। मतदान करीब 55 फीसदी रहा पिछले वाले चुनाव के बराबर रहा। वहीं यह मतदान संपन्न होने के बाद शाम को तमाम टीवी समाचार चैनलों ने अपने-अपने एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए। हर साल की तरह की तरह इस बार सत्ता समर्थक माना जाने वाला मीडिया इस साल चाहकर भी जदयू को ज्यादा सीटें नहीं दे पाया। हालांकि कुछ समाचार पत्रों और चैनलों ने एनडीए को बढ़त दिखाई थी। फिर भी अधिकांश ने अपने एग्जिट पोल में महागठबंधन को ज्यादा सीटें दी हैं।

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, इनमें 144 पर राजद और 70 सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है। सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। इन चुनावों में उन्होंने रोजगार को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया। इसके अलावा कोरोना, प्रवासी मजदूर आदि के मुद्दों पर राज्य की नीतीश सरकार को घेरे रखा।

अब सभी को बेसब्री से बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार है क्योंकि यह परिणाम अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा काफी हद तक तय कर सकता है। चुनाव परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। पिछले 2015 के चुनाव में राजद ने 80 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Next Story

विविध