Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

जादू-टोना करने के शक में भीड़ ने 7 लोगों को दी तालिबानी सजा, महिलाओं को भी बंधक बनाकर पीटा

Janjwar Desk
24 Aug 2021 1:15 PM GMT
जादू-टोना करने के शक में भीड़ ने 7 लोगों को दी तालिबानी सजा, महिलाओं को भी बंधक बनाकर पीटा
x
लोगों ने पहले इन सात लोगों को बंधक बनाया और फिर उनकी पिटाई की। इसकी तस्वीरें भी सामने आयी हैं। गांव के लोग भीड़ लगाकर इन सात लोगों को पीट रहे हैं.....

जनज्वार। महाराष्ट्र के चंद्रपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांववालों ने कथित तौर पर जादू-टोना करने के शक में सात लोगों को बेरहमी से पीटा है। इस पिटाई की शिकार बुजुर्ग और महिलाएं भी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक यह मामला चंद्रपुर का है। गांववालों ने सात लोगों को बेहरमी से पीटा है जिसमें चार महिलाएं और तीन बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आयी है। पुलिस ने बारह गांव वालों को अपनी हिरासत में लिया है।

इसका घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। यह निर्मम घटना तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर बसे वणी खुर्द गांव में हुई है। खबरों के मुताबिक गांव के लोगों ने पहले इन सात लोगों को बंधक बनाया और फिर उनकी पिटाई की। इसकी तस्वीरें भी सामने आयी हैं। गांव के लोग भीड़ लगाकर इन सात लोगों को पीट रहे हैं। महिला को रस्सी से बांधा गया है। पांच लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबर है।

वहीं इस घटना की खबर मिलते स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बंधक बनाए गए लोगों को गांववालों से छुड़ाया। पुलिस अगर समय रहते नहीं पहुंचती तो इन सात लोगों की जान भी जा सकती थी।

इस घटना केबाद गांव मं पुलिस बल तैनात किया गया है। कड़ी निगरानी के बाद ही किसी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश करने दिया जा रहा है। दिवंगत डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की संस्था महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से जुड़े कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी गांव पहुंचे और लोगों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरू करने की कोशिश की।

सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष अंबिके ने कहा, "शनिवार को वणी गांव में हुई इस घटना के तुरंत बाद शांति व्यवस्था को लेकर गांव के सरपंच और पुलिस टीम के साथ बैठक हुई है। हमने गांव में पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है। फिलहार सभी आरोपी फरार हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।"

Next Story

विविध