Begin typing your search above and press return to search.
आंदोलन

यूपी में CM योगी से मिलने की इच्छा व्यक्त करना भी बन गया अपराध, प्रयागराज में सोते हुए पुलिस ने किया दो एक्टिविस्टों को गिरफ्तार

Janjwar Desk
30 Oct 2023 7:11 AM GMT
यूपी में CM योगी से मिलने की इच्छा व्यक्त करना भी बन गया अपराध, प्रयागराज में सोते हुए पुलिस ने किया दो एक्टिविस्टों को गिरफ्तार
x

File photo

राजेश सचान और अनिल सिंह को महज इसलिए गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि संयुक्त युवा मोर्चा ने 27 अक्टूबर को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के 30 अक्टूबर के प्रयागराज आगमन पर युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक इन दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया है जब वो रात में सो रहे थे.....

लखनऊ। संयुक्त युवा मोर्चा की केंद्रीय टीम के सदस्य राजेश सचान और युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदेश में इससे पहले पूर्व आईजी एसआर दारापुरी, दलित नेता श्रवण कुमार निराला, पत्रकार रामू सिद्धार्थ समेत दर्जनभर से भी ज्यादा की गिरफ्तारी दलितों—पिछड़ों को एक एकड़ जमीन की मांग वाले प्रदर्शन के बाद 11 अक्टूबर को गोरखपुर में की गयी है।

संयुक्त युवा मोर्चा टीम के सदस्य गौरव सिंह की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि संगठन से जुड़े नेताओं राजेश सचान और अनिल सिंह को महज इसलिए गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि संयुक्त युवा मोर्चा ने 27 अक्टूबर को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के 30 अक्टूबर के प्रयागराज आगमन पर युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक इन दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया है जब वो रात में सो रहे थे।

संयुक्त युवा मोर्चा का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से मिलने की इच्छा व्यक्त करना भी अपराध हो गया है। आज 30 अक्टूबर की तड़के 3:30 बजे राजेश सचान को पुलिस उनके आवास से ले जाकर जार्ज टाउन थाने में रखे हुए है।

गौरतलब है कि संयुक्त युवा मोर्चा और नागरिक समाज के लोग पुलिस की इस कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। प्रयागराज पुलिस से संयुक्त युवा मोर्चा ने आग्रह किया है कि राजेश सचान और अनिल सिंह को तत्काल रिहा करे, क्योंकि संयुक्त युवा मोर्चा का कोई भी कार्यक्रम मुख्यमंत्री के प्रयागराज आगमन पर नहीं है।

Next Story

विविध