Begin typing your search above and press return to search.
संस्कृति

मशहूर अभिनेता राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Prema Negi
1 Oct 2018 5:36 AM GMT
मशहूर अभिनेता राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन
x

अस्पताल से लौटने के बाद भी कृष्णा राज कपूर की तबीयत नासाज ही थी। उसी के बाद आज तड़के उन्हें दिल का दौरा पड़ा, और उनकी मौत हो गई....

जनज्वार। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार एक्टर की पत्नी और तीन जाने—माने अभिनेताओं की मां कृष्णा राज कपूर का आज 1 अक्टूबर की सुबह तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

87 वर्षीय कृष्णा राज कपूर की मौत की खबर ट्वीट करते हुए मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन लिखती हैं,' पूरे कपूर परिवार को संवेदना, कृष्‍णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया। ईश्‍वर आपको इस घड़ी का सामना करने की हिम्‍मत दे और उनकी आत्‍मा को शांति दे।'

गौरतलब है कि कृष्णा राज कपूर की पोते—पोतियां आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। इनमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणवीर कपूर तो फिल्म के ख्यात कलाकारों में शुमार हैं। उनके फिल्म निर्देशक बेटे और अभिनेता रणधीर कपूर ने कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर देते हुए कहा, 'आज सुबह पांच बजे मेरी मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उम्र भी इसमें एक बड़ा कारण रहा। उनके निधन से हमारा पूरा कपूर परिवार बहुत दुखी है।'

गौरतलब है कि कृष्णा राज कपूर को अगस्त में साउथ मुंबई स्थित एक अस्पताल में बीमार होने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां कुछ दिन एडमिट रहने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। मगर अस्पताल से लौटने के बाद भी उनकी तबीयत नासाज ही थी। उसी के बाद आज तड़के उन्हें दिल का दौरा पड़ा, और उनकी मौत हो गई।

लेखक और एक्टर सुहेल सेठ कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखते हैं, 'वे एक सशक्त महिला, कपूर खानदान की बड़ी और एक बेहद अच्छी इंसान के रूप में वो याद की जाएंगी।'

कृष्णा की शादी आजादी से एक साल पहले 1946 में राज कपूर से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को सालभर तक डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। इन दोनों के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर और दो बेटियां रितू नंदा और रीमा जैन हैं।

आजकल के युवाओं के रोल मॉडल माने जा रहे अभिनेता रणवीर कपूर कृष्‍णा राज कपूर के सबसे ज्‍यादा करीबी माने जाते हैं। कृष्‍णा राज कपूर रणवीर की लगभग हर फिल्म देखती थी और उन्हें उनकी एक्टिंग के बारे में बताती भी थीं।

Next Story

विविध