Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Uniform Civil Code : शिवपाल यादव ने की समान नागरिक संहिता की पैरवी, बोले अब सही समय आ गया

Janjwar Desk
15 April 2022 6:58 AM GMT
Uniform Civil Code : शिवपाल यादव ने की समान नागरिक संहिता की पैरवी, बोले अब सही समय आ गया
x

Uniform Civil Code : शिवपाल यादव ने की समान नागरिक संहिता की पैरवी, बोले अब सही समय आ गया

Uniform Civil Code : भाजपा के करीब जाने की खबरों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव समान नागरिक संहिता को लागू करने की पैरवी की है...

Uniform Civil Code : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समान नागरिकता संहिता (Uniform Civil Code) को लागू करने की मांग की है। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि अब समान नागरिकता संहिता लागू करने का सही समय आ गया है। उन्होंने ये बात अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

खबरों के मुताबिक प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव अंबेडकर और राहुल सांस्कृत्यायन की पुण्यतिथि के मौके पर एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीयता और समाजवाद के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अंबेडकर और लोहिया (Ambedkar And Lohia) दोनों ने समाजवाद की खुली पैरवी की थी। साथ ही संविधान सभा में समान नागरिकता संहिता की वकालत भी की थी। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने तो 1967 के चुनाव में इसे मुद्दा बनाया था।

शिवपाल यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता से समत्व को बल मिलेगा। इसको लेकर जो भ्रांतियां फैलाई गई हैं, उसे दूर किया जाएगा। प्रसपा ऐसी समान नागरिक संहिता लागू करना चाहती है जिसका मसौदा सर्वसम्मति से तैयार किया गया हो और जिसमें सबकी आस्थाओं का समुचित सम्मान हो।

क्या है समान नागरिकता संहिता

समान नागरिक संहिता भाजपा के मूल एजेंडे में रहा है। समान नागरिक संहिता का अर्थ प्रत्येक नागरिक को एक समान कानून का अधिकार है। यह एक प्रकार का पंथ निरपेक्ष कानून है। कानून सभी धर्मों और जातियों के लोगों पर एक समान रूप से लागू होगा। विवाह, तलाक व जमीन जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून है। यानि यह किसी जाति-पंथ के सभी निजी कानूनों से ऊपर होता है। हालांकि कानून के जानकारों की समान नागिरक संहिता को लागू करने को लेकर रायें बंटी हुई हैं।

भंग की पार्टी की कार्यसमिति

भाजपा में जाने की खबरों के बीच शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की कार्यसमिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।



Next Story

विविध