Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : मुलायम, अखिलेश और मौर्य सपा के टॉप स्टार प्रचारक, चचा शिवपाल नदारद

Janjwar Desk
23 Jan 2022 5:55 AM GMT
UP Election 2022 : अखिलेश यादव के लिए मुलायम सिंह ने की वोट की अपील, बोले- किसान, नौजवान, व्यापारियों की उमीदों को पूरा करेगी सपा
x

अखिलेश यादव के लिए मुलायम सिंह ने की वोट की अपील

UP Election 2022 : सपा स्टार प्रचाकरों की सूची में सबसे पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का है। जया बच्चन और डिंपल यादव भी इस सूची में शामिल हैं। भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी ने सूची में 11वें नंबर का स्टार प्रचारक बनाया है।

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सपा प्रचारकों लिस्ट में 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें यूपी के पूर्व सीएम और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) का नाम सबसे टॉपर है। दूसरे स्थान पर अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) और तीसरे स्थान पर किरण मय नंदा का नाम है। हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prsad Maurya ) को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

खास बात यह है कि अखिलेश यादव ने यहां पर भी अपने चाचा शिवपाल यादव ( Shivpal Yadav ) को झटका दिया है। उन्होंने साइकिल छाप पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार शिवपाल यादव को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है। दरअसल, शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में फिलहाल विलय नहीं हुआ है।

इसके अलावा सपा स्टार प्रचारकों की सूची में राजपाल कश्यप, राजीव राय, राम आसरे विश्वकर्मा, किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क, रामगोविंद चौधरी, रामजीलाल सुमन, रमेश प्रजापति, हरेंद्र मलिक, जावेद अली खान, श्यामलाल पाल, सुधीर पंवार, मिठाई लाल भारती, मो. फहद, प्रदीप तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, राहुल भारती, किरण पाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी, विनय पाल, हरिश्चन्द्र प्रजापति के नाम शामिल हैं।

अब्दुल्ला आजम खान को भी नहीं मिली सूची में जगह

इस बात के कयास लगाए जा रहे थे स्टार प्रचारकों की सूची में अब्दुल्ला आजम खान ( Abdullah Azam Khan ) के बेटे अब्दुल्ला आजम खान का भी नाम होगा, लेकिन पार्टी ने उनसे दूरी बनाई है। पूरी सूची में सिर्फ दो मुस्लिम चेहरे को रखा गया है। इसके अलावा महिला प्रचारकों में भी केवल जया बच्चन और डिंपल यादव को ही स्थान मिला है। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान को भी इसमें स्थान नहीं मिला है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 ( UP Election 2022 ) के लिए सभी सियासी दलों की ओर से ताकत झोंकनी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, चुनाव आयोग ने सियासी रैलियों पर 31 जनवरी तक के लिए रोक लगा रखी है। लेकिन इसके साथ ही प्रचारकों की लिस्टें जारी जरूर की जा रही हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर मुलायम सिंह यादव का नाम है। उसके बाद अखिलेश यादव, किरणमय नंदा, रामगोपाल यादव, जया बच्चन ( Jaya Bachchan ), डिंपल यादव ( Dimple Yadav ) , नरेश उत्तम का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

Next Story

विविध