Begin typing your search above and press return to search.
समाज

शिवराज : अवैध संबंध के शक में ससुरालियों ने महिला की जीभ, गाल जबड़ा और एक स्तन काटा, गुप्तांग में घुसाया बेलन

Janjwar Desk
13 Jan 2021 5:44 PM GMT
शिवराज : अवैध संबंध के शक में ससुरालियों ने महिला की जीभ, गाल जबड़ा और एक स्तन काटा, गुप्तांग में घुसाया बेलन
x

प्रतीकात्मक

महिला के घरवालों ने तलवार व अन्य हथियार से महिला की जीभ, गाल, जबड़ा और एक स्तन तक काट दिया। और तो और उन लोगों ने महिला के मुंह और प्राइवेट पार्ट में बेलन भी घुसा दिया...

जनज्वार, भोपाल। उत्तर प्रदेश के योगीाज के बाद मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में भी जुर्म अपने चरम पर है। इतना की अपराधी जुर्म करने के बाद बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहा है। हालिया मामला नागदा स्थित विद्यानगर क्षेत्र की है, जहां एक ह्रदयविदारक घटना क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

दरअसल यहां अवैध-संबंधों के शक में एक महिला को मंगलवार 12 जनवरी को उसके ही पति, सास-ससुर और एक अन्य महिला जो उसकी ही रिश्तेदार थी, ने घर में बंद कर उसके साथ जमकर मारपीट की। घरवाले महिला को मारते हुए दरवाजे तक लाये। बाद में उसे मरा हुआ समझकर घर के बाहर ही फेंककर फरार हो गए। हद तो तब हो गई जब पड़ोस के लोग तमाशबीन बने रहे और महिला की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया।

पिटाई के बाद आरोपियों के फरार होने तक महिला घायल अवस्था मे लगभग 10 मिनट तक तड़पती रही, लेकिन किसी ने भी उसके पास जाने तक की हिम्मत नहीं दिखाई। गंभीर रूप से घायल महिला को इंदौर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक 15 साल पहले महिला की शादी राजेश नाम के युवक के साथ हुई थी। उनके 14 और 5 वर्षीय दो बेटे भी हैं। राजेश ट्रक ड्राइवर है और अधिकांश वह घर से बाहर रहता था। महिला के सास-ससुर जी-ब्लॉक में रहते हैं। महिला अपने रिश्तेदार के साथ कहीं चली गई थी। एक दिन पहले ही राजेश उसे लेकर आया था। इसी वजह से उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला का पति राजेश मंगलवार 12 जनवरी की सुबह तलवार लहराता हुआ बाहर निकला और लगभग 10 मिनट तक घर के आसपास तलवार लिए घूमता रहा। आरोपियों को लगा कि महिला मर चुकी है, इसलिए उसे बाहर ही छोड़कर सभी घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए। 12 जनवरी की दोपहर को पुलिस ने चाबी बनाने वाला बुलवाया और घर के भीतर जाकर जांच की। घर के भीतर एक ही जगह थोड़ा खून मिला। आरोपियों ने पूरे योजनाबद्ध तरीके से पहले महिला को मारने का प्रयास किया और घर के भीतर खून भी साफ किया। पुलिस को खोजबीन के दौरान कटे हुए अंग भी घटनास्थल से नहीं मिले।

इस घटनाक्रम में क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला के घरवालों ने तलवार व अन्य हथियार से महिला की जीभ, गाल, जबड़ा और एक स्तन तक काट दिया। और तो और उन लोगों ने महिला के मुंह और प्राइवेट पार्ट में बेलन भी घुसा दिया।

आसपास के लोगों को जोर-जोर से महिला के चिल्लाने की आवाजें आती रही, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं पहुंचा। इसके बाद उसे मारते हुए आरोपी घर के बाहर ले आए। तब भी लोग दूर से ही तमाशबीन बने रहे। आरोपियों को लगा कि महिला मर चुकी है, इसलिए उसे घर के बाहर ही छोड़कर सभी घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि बिरलाग्राम थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर व एक अन्य महिला रिश्तेदार के खिलाफ जान से मारने का कुत्सित प्रयास करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास बताकर पल्ला झाड़ लिया गया है। पुलिस के इस प्रयास से शायद शिवराज सरकार की पुलिस महिला के साथ हुई बदसलूकी और नृशंषता का बदला चुका लेगी।

Next Story

विविध