Begin typing your search above and press return to search.
समाज

पहले शबीना से प्रेम कर राजेन्द्र मिलता रहा Oyo होटल में, अब गोद में बच्चा दे करने जा रहा दूसरी शादी

Janjwar Desk
25 May 2021 5:42 AM GMT
पहले शबीना से प्रेम कर राजेन्द्र मिलता रहा Oyo होटल में, अब गोद में बच्चा दे करने जा रहा दूसरी शादी
x

झारखंड की शबीना के साथ Oyo में धोखा : युवती का आरोप उदयपुर का राजेंद्र अब बच्चा होने के बाद करने जा रहा है दूसरी शादी 

लव जेहाद के नाम पर देशभर में गुंडागर्दी मचाने वाले वे कथित समाजसेवी कहां हैं, जो 8 महीने का बच्चा लेकर शबीना झारखंड, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक भटक रही...

जनज्वार ब्यूरो। समाज मे कभी-कभी ऐसी तस्वीर भी सामने देखने को मिलती है जब धर्म-धुरंधरों और इसके ठेकेदारों पर गुस्सा और हंसी एक साथ आ जाती है। कोई मुस्लिम हिन्दू की लड़की भगा ले जाये, शादी कर ले, तब मीडिया से लेकर सरकार समर्थक सड़क पर उतरकर ग़दर मचा देते हैं।

हिन्दू-मुस्लिम और लव-जिहाद के नाम समाज बात-बात पर आसमान सिर पर उठा लेता है, लेकिन एक हिन्दू युवक द्वारा दी गई पीड़ा का बोझ लादे एक मुस्लिम युवती दिल्ली की सड़कों पर न्याय के लिए चक्कर काट रही है।

दरअसल दिल्ली के महिपालपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो झारखंड के भुलिया ब्लॉक की रहने वाली शबीना परवीन पुत्री शमीम अंसारी का है। सबीना परवीन इन दिनों दिल्ली के महिपालपुर में होटल दर होटल खाक छान रही और खुद को धोखा मिलने के बाद सभी से न्याय की गुहार लगा रही है।

इस वीडियो में पीड़ित मुस्लिम युवती शबीना 8 महीने का बच्चा गोद में लिए नजर आती है। उसका आरोप है कि राजस्थान के उदयपुर स्थित कच्ची बस्ती का रहने वाला राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र बाबूलाल डांगी ने उसके साथ धोखा किया है। वह पूरी कहानी को सिलसिलेवार ढंग से बताती हुई कहती है कि राजेन्द्र उर्फ राजू उसे 7 अक्टूबर 2019 को लेकर महिपालपुर के एक होटल में ठहरा था। वह यहां 10 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर तक वहां रुके थे।

शबीना कहती है, राजेंद्र ने उसे शादी और प्रेम का झांसा शारीरिक संबंध भी बनाये। महिपालपुर के होटल से राजेन्द्र शबीना को लेकर बैंगलोर जाता है। वहां दोनों ओयो के एक होटल में ठहरते थे। शबीना के मुताबिक यहां भी उसे शादी का झांसा मिलता है। राजेन्द्र के मां-बाप भी उस समय बैंगलोर में ही थे। शबीना ने राजेन्द्र से परिजनों से मिलाने की बात कही, जिस पर राजेन्द्र ने कहा कि हम दोनों का एक बच्चा हो जाने दो, फिर उसके घरवाले बच्चे के दोनों को अपना लेंगे।

वीडियो में शबीना बताती है कि बैंगलोर में शादी की बात कहने के बाद राजेंद्र मुकर गया। इस दौरान सितंबर 2020 में शबीना ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे वह गोद में लेकर घूम रही है। शबीना कहती है कि बच्चे की उम्र 8 महीने की हो चुकी है, लेकिन राजेन्द्र का कोई अता-पता नहीं चला। सबीना को किसी से जानकारी मिली कि राजेन्द्र 27 मई गुरुवार को उदयपुर में ही किसी दिव्या नाम की लड़की से शादी कर रहा है।

शबीना खुद के साथ शादी के नाम पर हुई धोखाधड़ी के बाद दिल्ली की सड़कों पर कभी इस ऑफिस तो कभी उस देहरी न्याय के लिए भटक रही है। उसका कहना है कि वह चाहती है कि पुलिस राजेन्द्र पर मुकदमा दर्ज करे। सबीना की मांग है कि राजेन्द्र उर्फ राजू और उसके परिवार पर धोखाधड़ी व 376 की धाराओं में मुकदमा लगवाकर उसे न्याय दिलाया जाए। इस वीडियो में लड़की राजेन्द्र और उसके पिता का नम्बर भी बताती है।

दूसरे पक्ष से बात करने के लिए लड़की द्वारा बोले जा रहे नंबरों पर जब जनज्वार संवाददाता ने पहले राजेन्द्र का फोन नंबर और फिर उसके पिता बाबूलाल डांगी का नम्बर लगाया, लेकिन यह दोनों नम्बर अस्थाई रूप से बन्द होने की बात सामने आई। सबीना का यह वीडियो गौरी शंकर बैरवार, जिन्होंने खुद को साकेत कोर्ट दिल्ली में होना बताया, ने 23 मई रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था।

सोशल मीडिया पर डाले गये इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि के लिए जब जनज्वार ने थाना वसंत कुंज दिल्ली फ़ोन किया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने फोन उठाया। अनिल कुमार ने जनज्वार से हुई बातचीत में कहा कि एक मुस्लिम लड़की शबीना गोद मे बच्चा लेकर आयी थी। पूरी सच्चाई क्या है हम लोग पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जो कुछ निकलकर सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई करते हुए युवती को न्याय दिलाया जाएगा।

Next Story

विविध