Begin typing your search above and press return to search.
Top stories

Jharkhand Crime News: नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने फांसी लगाई

Janjwar Desk
18 Oct 2021 4:00 AM GMT
Jalpaiguri News : दसवीं की छात्रा की रेप के बाद हुई हत्या, परिवार मांग रहा इंसाफ
x

 (दसवीं की छात्रा की रेप के बाद हुई हत्या, परिवार मांग रहा इंसाफ। प्रतीकात्मक तस्वीर)

दोनों चचेरी नाबालिग बहनें शुक्रवार, 15 अक्टूबर को दशहरा मेला देख कर भाई के साथ घर लौट रही थीं... इसी दौरान आरोपी युवकों ने उनके भाई को मार-पीटकर भगा दिया और लड़कियों को जंगल में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म किया...

Jharkhand Crime News(जनज्वार): महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और गैंगरेप जैसी वारदात हर दिन सामने आते हैं। नया मामला झारखंड के गुमला जिले का है जहां दो चचेरी बहनों से 10 लोगों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। इसकी सुचना के बाद जब पुलिस हरकत में आई तो एक आरोपी ने गिरफ्तार होने के डर से फंसी लगा ली।

मामला शक्रवार, 15 अक्टूबर का बताया जा रहा है। झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित गुरदरी थाना क्षेत्र में की दो आदिवासी नाबालिगों का पहले अपहरण किया गया और फिर दस युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित दोनों लड़कियां नाबालिग हैं और रिश्ते में चचेरी बहनें हैं। गैंगरेप के बाद दोनों पीड़ित की पिटाई भी की। घटना शुक्रवार की देर शाम ऊपर लोदा और चापाकोना के पास की है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब आरोपियों की तलाश करने लगी तो गिरफ्तारी के डर से अजीत उरांव नाम के एक आरोपी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गुरदरी थाना के नीचे लोदा गांव निवासी ढेबला उरांव का पुत्र है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आठ आरोपियों के जंगल में छिपे होने की सूचना है। रविवार को पूरे दिन पुलिस आरोपियों को जंगल में खोजती रही। वहीं गुरदरी थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जायेंगे।

मेला से लौटना के दौरान किया अपहरण

जानकारी के अनुसार, दोनों चचेरी नाबालिग बहनें शुक्रवार, 15 अक्टूबर को दशहरा मेला देख कर भाई के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपी युवकों ने उनके भाई को मार-पीटकर भगा दिया और लड़कियों को जंगल में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की।

इधर, पीड़िता के भाई ने गांव में जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तलाश में गांव वाले जंगल में गये। ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी भाग निकले। दोनों पीड़िता को गुरदरी थाना लाया गया और प्राथमिकी दर्ज करायी गई जिसके बाद गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी। मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग बहनों के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद ग्रामीण आक्रोश में हैं।

Next Story

विविध