Begin typing your search above and press return to search.
Top stories

Mizoram Crime News: सनकी पति ने आत्मघाती बम हमले में पत्नी की हत्या की, हमले में पति की भी मौत

Janjwar Desk
6 Oct 2021 6:39 AM GMT
Mizoram Crime News: सनकी पति ने आत्मघाती बम हमले में पत्नी की हत्या की, हमले में पति की भी मौत
x
रोहिंगलियाना पहले तलांग थियांगलीमी के पास आकर बैठ गया और पूर्व पत्नी को सिगरेट पिलाने के लिए कहा... सिगरेट जलाने के बाद रोहिंगलियाना ने बुखार और चक्कर आने का नाटक किया और अचानक तलांग पर जोर से झपटा, फिर ट्रिगर दबा दिया...

Crime News, जनज्वार| मिजोरम के लुंगलेई शहर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। मंगलवार 5 अक्टूबर को एक सनकी पति ने आत्मघाती बम हमले से अपनी पूर्व पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति की पहचान 62 वर्षीय रोहिंगलियाना के रूप में हुई वहीं मृत महिला 61 वर्षीय तलांग थियांगलीमि के तौर पर हुई। घटना में आरोपी पति और महिला की मौत हो गई।

मौम्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से लगे मिजोरम के लुंगलेई शहर में मंगलवार की दोपहर करीब 12.15 में हुए इस बम धमाके से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोटक की आवाज से आसपास के लोगों को किसी उग्रवादी हमले की आशंका हुई। हमले की आवाज से प्रशासन और सुरक्षाबल अलर्ट मोड में आ गए। लेकिन बाद में पता चला कि मामला सनकी पति का है, जिसने अपनी पूर्व पत्नी को आत्मघाती बम हमले में उड़ा लिया।

सूत्रों के अनुसार, रोहिंगलियाना(62) नाम का व्यक्ति पीड़िता का दूसरा पति था। करीब एक साल पहले ही दोनों अलग हुए थे। घटना लुंगलेई शहर की उच्चाधिकार समिति के ऑफिस के सामने हुई। बताया जा रहा है कि मृत तलांग थियांगलीमी पहली शादी से हुए अपनी 40 वर्षीय बेटी के साथ हर दिन की तरह सब्जियां बेच रही थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, रोहिंगलियाना पहले तलांग थियांगलीमी के पास आकर बैठ गया और पूर्व पत्नी को सिगरेट पिलाने के लिए कहा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सिगरेट जलाने के बाद रोहिंगलियाना ने बुखार और चक्कर आने का नाटक किया और अचानक तलांग पर जोर से झपटा, फिर ट्रिगर दबा दिया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक जोरदार धमाका हुआ।

आत्मघाती बम विस्फोट के बाद महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हमले में झुलसे आरोपी पति को घायल अवस्था में सिविल हॉस्पिटल ले भर्ती कराया गया। बुरी तरह झुलस जाने के कारण उसकी भी मौत हो गई। हालांकि, महिला की बेटी इस घटना से सुरक्षित रही। पोस्टमार्टम के बाद, उनके शव लुंगलेई से लगभग 73 किमी उत्तर में थिल्टलांग गांव भेजे।

जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर यह वारदात हुई वह मार्केट का एरिया है। बुजुर्ग महिला तलांग थियांगलिमि सब्जी की दुकान लगाती थी। उसकी 40 वर्षीय बेटी भी पास में ही एक अलग स्टाल में सब्जी की दुकान चलाती थी। अचानक से हुए बम ब्लास्ट की तेज आवाज से इलाके के लोग सकते में आ गए।

दोनों मृतकों के जानने वालों का कहना है कि आरोपी पति हिंसक स्वभाव का था। वह अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। मृंत दंपति के दो बेटे थे।

मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि मिजोरम में पति और पत्नी के अलग होने की घटनाएं सामान्य हैं। लेकिन इस तरह की कोई घटना नहीं पहले कभी नहीं देखी गई थी।


Next Story

विविध