Begin typing your search above and press return to search.
Top stories

UP Election Result 2022 Updates : यूपी में जितने चरणों में चुनाव हुए कांग्रेस और बसपा मिलकर उतनी सीटें भी नहीं जीत पाएंगी

Janjwar Desk
10 March 2022 9:04 AM GMT
UP Election Result 2022 Updates : यूपी में जितने चरणों में चुनाव हुए कांग्रेस और बसपा मिलकर उतनी सीटें भी नहीं जीत पाएंगी
x

 कांग्रेस ने थर्ज फेज के लिए 30 स्टार प्रचारकों मैदान में उतारा तो बसपा ने जारी की 54 उम्मीदवारों की एक और सूची

UP Election Result 2022 Updates : इस बार के चुनाव नतीजों में सबसे बुरा हाल बसपा (BSP) और कांग्रेस (CONGRESS) का होता दिख रहा है। ये दोनों पार्टियां अभी तक उतनी सीटें भी नहीं जीत पाई हैं, जितने चरणों में साल 2022 के विधानसभा चुनाव हुए थे। इस बार यूपी के 403 विधानसभा सीटों सात चरणों में वोट डाले गए थे पर अब तक के रुझानों के अनुसार कांग्रेस 2 और बसपा सिर्फ 1 एक सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस तो सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में ही तीसरे नंबर पर है।

UP Election Result 2022 Updates : उत्तर प्रदेश (UP) के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। एक बार फिर सत्ता में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार रहेगी यह भी तय हो गया हैं। अब तक के जो नतीजे और रुझान सामने आ रहे हैं उनके अनुसार यूपी में भाजपा (BJP) 263 जबकि समाजवादी पार्टी (SP) 135 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे से बीजेपी (BJP) का बहुमत के साथ सत्ता में लौटना तय हो गया है। उत्तर प्रदेश (UP) ने एक बार फिर मोदी-योगी के डबल इंजन से ही चलने का फैसला कर लिया है। पिछली बार 312 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।

इस बार के चुनाव नतीजों में सबसे बुरा हाल बसपा (BSP) और कांग्रेस (CONGRESS) का होता दिख रहा है। ये दोनों पार्टियां अभी तक उतनी सीटें भी नहीं जीत पाई हैं, जितने चरणों में साल 2022 के विधानसभा चुनाव हुए थे। इस बार यूपी के 403 विधानसभा सीटों सात चरणों में वोट डाले गए थे पर अब तक के रुझानों के अनुसार बसपा 2 और कांग्रेस सिर्फ 1 एक सीटों जीतती नजर आ रही है। कांग्रेस तो सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में ही तीसरे नंबर पर रही है। यहां भाजपा की अदिति आगे चल रही हैं। कांग्रेस कैंडिडेट मनीष चौहान तीसरे नंबर पर हैं।

यूपी की सबसे हॉट सीट कैराना पर जेल से चुनाव लड़ रहे सपा के नाहिद हसन पीछे चल रहे हैं और भाजपा की मृगांका सिंह आगे चल रही हैं। अखिलेश यादव ने शेर ट्वीट किया- इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें। जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर आगे चल रहे हैं।

नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया आगे चल रहे हैं। अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं। रामपुर में आजम खान और स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं। लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और वो एक लाख वोटों से जीतेंगे, पर अभी वे सपा कैंडिडेट से पीछे चल रहे हैं।

Next Story

विविध