Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो

2 साल के मासूम को बेरहमी से पीटने वाली निर्दयी मां गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई थी पुलिस

Janjwar Desk
31 Aug 2021 5:02 AM GMT
2 साल के मासूम को बेरहमी से पीटने वाली निर्दयी मां गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई थी पुलिस
x
हिरासत में ली गई 23 साल की इस महिला को अपने दो साल के बच्चे को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला का नाम तुलसी बताया जा रहा है। उसे आंध्र प्रदेश के चित्तूर से सोमवार 30 अगस्त को अरेस्ट किया गया...

जनज्वार। किसी बच्चे के लिए उसकी मां ही उसकी दुनिया होती है। मां का प्यार भगवान तक को पिघला सकने की क्षमता रखता है। लेकिन जब एक मां अपने ही बच्चे के लिए काल बन जाए तो कोई क्या करे? अपने ही लाल के लिए काल बनी इसी तरह की एक मां को तमिलनाडु पुलिस ने हिरासत में लिया है।

हिरासत में ली गई 23 साल की इस महिला को अपने दो साल के बच्चे को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला का नाम तुलसी बताया जा रहा है। उसे आंध्र प्रदेश के चित्तूर से सोमवार 30 अगस्त को अरेस्ट किया गया। उसके फोन में बच्चे को पीटने के कई वीडियो पाए गये हैं।

पुलिस जांच में पाया गया कि, नया वीडियो भी फरवरी का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस के मुताबिक, तुलसी के दो बच्चे हैं। वीडियो में तुलसी छोटे बेटे प्रदीप को पीटते दिख रही है। तुलसी की शादी 2016 में तमिलनाडु के वल्लीपुरम में रहने वाले वादिवाझगन से हुई थी।

दूसरी शादी करना चाहती थी आरोपी मां

जांच टीम के मुताबिक, बच्चे को बुरी तरह पीटा गया। महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने बच्चे को पीटते हुए वीडियो बनाया था। एसपी डॉ. एन श्रीनाथ ने बताया कि प्रदीप का जन्म सिजेरियन डिलिवरी से हुआ था। इसके बाद से महिला को सेहत से जुड़ी परेशानियां होने लगी थीं। इसके चलते वह अपने बच्चे को नापसंद करने लगी थी। पुलिस ने बताया कि तुलसी दूसरी शादी की प्लानिंग कर रही थी। जिसके चलते उसका पति से विवाद भी हुआ था।

प्रेमी की खोज में पुलिस

महिला की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस उस शख्स की तलाश भी कर रही है, जिसके साथ महिला रिश्ते में थी और शादी करना चाह रही थी। इधर, महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बच्चे को चोट पहुंचाने और का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मनोचिकित्सकों ने उसके मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बात कही है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने बच्चों को उनके पिता के सुपुर्द कर दिया है।

Next Story

विविध