Aaj Ka Mausam: चक्रवात 'गुलाब' का असर रहेगा जारी, राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर तक होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार होते हुए अन्य राज्यों तक पहुंच रहा है।

Update: 2021-09-30 18:13 GMT

Aaj Ka Mausam, 03 April 2022 : दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में लू चलने की संभावना, इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: चक्रवाती तूफान 'गुलाब' ओडिशा के समुद्री तट से टकराने के बाद भले ही कमजोर पड़ चुका है, लेकिन चूफानी चक्रवात का असर अब भी देश के कई राज्यों में बरकरार है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार होते हुए अन्य राज्यों तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में 2 अक्तूबर तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में अक्यूबर के पहले हफ्ते में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गुजरात, कोंकण और मराठवाड़ा में भी मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोंकण के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण में तेज बारिश हो सकती है।


दिल्ली वालों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 2 अक्तूबर तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार चक्रवात गुलाब के कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में अधिक्तम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के पास रहेगी।

अन्य राज्यों में बारिश की स्थिति

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात के दक्षिणी हिस्सों, तटीय कर्नाटक के साथ केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, पूर्वोत्तर भारत में हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश संभव है।


ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश की आशंका

ओडिशा के मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मध्यम वर्षा और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगातार हो रही भारी बारिश से महानगर के कुछ क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है जिसके कारण आम जनजीवत अस्तव्यस्त हो गया। भारी बारिश के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

Tags:    

Similar News