झारखंड के दुमका में पति को बंधक बनाकर महिला से 17 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने मामले में अभी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 16 अन्य की तलाश जारी है, जिनकी पहचान महिला नहीं कर पा रही है...

Update: 2020-12-10 04:08 GMT

10 से 12 साल के 6 बच्चों ने देखा पोर्न वीडियो, 8 वर्षीय 2 बच्चियों से किया गैंगरेप

जनज्वार। झारखंड के दुमका जिले में एक महिला से 17 युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुमका मुफस्सिल थना क्षेत्र में घटी यह घटना मंगलवार रात्रि की है जब महिला अपने पति के साथ हटिया से लौट रही थी। महिला ने आरोप लगाया है कि रास्तें में लौटने वक्त रात में कुछ लोगों ने उसके पति को बंधक बना लिया और फिर उसके साथ 17 युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बुधवार को दुमका के डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने मौके जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उसके बारे में बताया जा रहा है कि उसने पहले भी उक्त महिला से छेड़छाड़ की है। 16 अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही हैं, हालांकि महिला उनकी पहचान पीड़िता नहीं कर सकी है। जिस युवक को गिरफ्तार किया गया महिला उसे पहचानती है।

महिला की मेडिकल जांच करायी गई है। हालांकि डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा है कि महिला के बयानों में थोड़ा विरोधाभास है इसलिए मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। इस मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।महिला से एसपी अंबर लकड़ा ने खुद पूछताछ की है।

दुमका जिले में हाल के महीनों में सामूहिक दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं। लाॅकडाउन के दौरान ही एक आदिवासी युवती ने अपने दोस्त से घर जाने के लिए मदद मांगी थी तो लड़के ने उसे सूनसान जगह पर ले जाकर अपने नौ साथियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। फिर लड़की को बुरी तरह से मारपीट कर व मरा समझ कर सभी भाग गए। सुबह लड़की रेंगती हुई रोड तक पहुंची थी और फिर ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ी तो लोगों ने उसकी मदद की।

Tags:    

Similar News