Jharkhand News: शादी के 8 महीने बाद ससुराल पहुँची दुल्हन को देख भाग गया पति, ससुराल के बाहर दिया धरना

टालते-टालते आठ माह बीत गए फिर दुल्हन ने खुद ही ससुराल जाने का फैसला किया और अपने परिजनों के साथ दूल्हे के घर जा धमकी। लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया...

Update: 2021-12-19 06:59 GMT

(ससुराल पहुँची दुल्हन को देख भाग गया पति)

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहली बार ससुराल पहुँची दुल्हन घर के बाहर धरने पर बैठ गई और दूल्हा चुपके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Jharkhand Police) मौके पर पहुंची और दुल्हन को थाने ले आई। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने कन्हवारा गांव के हरि राम साह से तकरीबन 8 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद उसका पति हरि राम उसे अपने घर ले जाने से टालमटोल करने लगा।

टालते-टालते आठ माह बीत गए फिर दुल्हन ने खुद ही ससुराल जाने का फैसला किया और अपने परिजनों के साथ दूल्हे के घर जा धमकी। लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। फिर वो ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। नई नवेली दुल्हन को धरने पर बैठा देख गांव के लोग जमा हो गए और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

Full View

दुल्हन (Dulhan) का कहना है कि उसने कई बार ससुरालवालों वजह जानने की कोशिश की, लेकिन उसे कभी कुछ साफ नहीं बताया गया। कथित रूप से लड़के के परिजन दुल्हन को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे।

दुल्हन के थाने ले गई पुलिस 

इस दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर इस मामले की सूचना दी। लड़की को समझाने की कोशिश की फिर उसे थाने ले गई। घटना के बारे में गोड्डा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह ने बताया की युवती ने केस करने से इनकार कर दिया है। वो राजी खुशी के साथ अपने ससुराल जाना चाहती है। ससुराल पक्ष दुल्हन को रखने के लिए तैयार नहीं है, इसकी वजह को जानने की कोशिश की जा रही है।

दोनों पक्षों को पुलिस ने बुलाया

इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर मामले को खत्म करना चाहती है। फरार लड़के हरि राम साह के घरवालों के थाने बुलाया गया है। इसके अलावा लड़के को भी आने को कहा है। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बात की जाएगी। उसी के हिसाब से पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस दूल्हे की भी तलाश में जुट गई है।

Tags:    

Similar News