दूसरी जगह शादी तय होने पर झारखंड में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, परिजनों ने कहा नहीं थी प्रेम संबंध की जानकारी

बेबी के पिता ने बिहार के बरौनी में दूसरे लड़के से उसकी शादी तय कर दी थी, जब इसकी जानकारी बेबी को हुई तो उसने अपने प्रेमी कृष्णा को इस बारे में बताया और दोनों ने मिलकर आत्महत्या की योजना बनायी...

Update: 2021-02-24 17:42 GMT

रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में आज बुधवार 24 फरवरी को दो प्रेमियों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि लड़की की शादी दूसरे लड़के के साथ तय कर दी गई थी, जिसके बाद दोनों ने यह घातक कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कोरवा जंगल में दोनों केशव एक पेड़ से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय कृष्णा उर्फ शिबू करमाली और 16 वर्षीय बेबी कुमारी के रूप में हुई है। वे पिछले दो वर्षों से रिलेशनशिप में थे।

लड़की की शादी बिहार के बरौनी जिले में तय हुई थी। लड़की ने अपने प्रेमी को शादी के बारे में सूचित किया, जिसके बाद दोनों ने अपने जीवन को समाप्त करने का फैसला किया। दोनों पक्षों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि वे उनके प्रेम संबंध के बारे में नहीं जानते थे।

जानकारी के मुताबिक कृष्णा और बेबी दोनों मंगलवार 23 फरवरी की शाम को अपने-अपने घर से चले गए थे, और अगले दिन उनके शव पेड़ से लटके पाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक बेबी के पिता ने बिहार के बरौनी में दूसरे लड़के से उसकी शादी तय कर दी थी। जब इसकी जानकारी बेबी को हुई तो उसने अपने प्रेमी कृष्णा को इस बारे में बताया और दोनों ने मिलकर आत्महत्या की योजना बनायी।

जानकारी में यह भी सामने आया है कि मंगलवार 23 फरवरी की शाम बेबी अपने प्रेमी कृष्णा के साथ भाग गई और कोड़वा जंगल में पहुंची। यहां दोनों ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक कृष्णा के छोटे भाई ने दोनों को जंगल की ओर जाते देखा था और जब रात भर कृष्णा घर नहीं आया तो छोटे भाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब जाकर लोग जंगल में पहुंचे और दोनों की लाश वहां बरामद की गयीं।

Tags:    

Similar News