झारखंड के लोहरदगा में नक्सलियों ने किया आइइडी ब्लास्ट, तीन जवान घायल

घटना के बाद डीजीपी एमवी राव अन्य वरीय अधिकारियों ने जवानों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना है। वहीं, घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया है।

Update: 2020-10-30 15:16 GMT

जनज्वार, रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले में शुक्रवार को उग्रवादियों ने आइइडी ब्लास्ट किया जिसमें तीन जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद घायल जवानों को तुरंत हेलीकाॅप्टर से रांची ले जाया गया जहां उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सेरेदांग थाना क्षेत्र के शाही घाटी के पास दिन में उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल सर्च अभियान पर निकले थे।


नक्सलियों ने विस्फोट करने के बाद जवानों पर गोलीबारी भी की, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब  दिया। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस बल के जवान सर्च अभियान में निकले थे और उसी वक्त विस्फोट हुआ। घटना रोड के करीब होने की ही बात कही जा रही है। विस्फोट के बाद जवानों ने नक्सलियों की फायरिंग का जवाब दिया जिसके बाद खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग गए।



घटना के बाद डीजीपी एमवी राव अन्य वरीय अधिकारियों ने जवानों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना है। वहीं, घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया है।

Tags:    

Similar News