Kanpur MMS Video: चंडीगढ़ के बाद कानपुर के इस हॉस्टल में बनाया गया नहाती हुई लड़कियों का वीडियो, एक गिरफ्तार

Kanpur MMS Video: यूपी के कानपुर रावतपुर स्थित एक हॉस्टल में लड़कियों का नहाते समय वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्ल्स हॉस्टल का स्वीपर लड़कियों का अश्लील वीडियो बना रहा था।

Update: 2022-09-30 04:28 GMT

Kanpur MMS Video: चंडीगढ़ के बाद कानपुर के इस हॉस्टल में बनाया गया नहाती हुई लड़कियों का वीडियो, एक गिरफ्तार

Kanpur MMS Video: यूपी के कानपुर रावतपुर स्थित एक हॉस्टल में लड़कियों का नहाते समय वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्ल्स हॉस्टल का स्वीपर लड़कियों का अश्लील वीडियो बना रहा था। खास बात तो ये है कि उक्त हॉस्टल पुलिस अधिकारी का है। जो प्रदेश के एक जिले में एएसपी के पद पर तैनात है। हालांकि पुलिस ने स्वीपर को हिरासत में ले लिया है।

स्वीपर के गिरफ्तार होते ही हॉस्टल के सभी पुरूष कर्मचारी फरार हो गये। इसके बाद एक-एक कर सभी लड़कियों ने रातोरात हॉस्टल खाली कर दिया और अपने-अपने घरों को लौट गईं। स्वीपर के खिलाफ लड़कियां जब मुकदमा लिखवाकर हॉस्टल पहुँचीं तो वहां काम करने वाले सभी पुरूष कर्मचारी फरार हो गये। लड़कियों ने बताया कि हॉस्टल में पांच जेंट्स कर्मचारी थे।

रावतपुर के इस गर्ल्स हॉस्टल में कुल 55 लड़कियां रहती थीं। उन्होने बताया कि जैसे ही वह सभी एफआईआर लिखवाकर वापस लौटी तो हॉस्टल के सभी पुरूष कर्मचारी फरार मिले। ना तो केयरटेकर मिले और ना ही गार्ड, ऐसे में उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। हॉस्टल के बाहर आस-पास के लड़कों की भीड़ लगी है। जिसके बाद कई लड़कियां हॉस्टल खाली कर अपने घर चली गईं।

कई लड़कियों के परिजन उन्हें लेने आए। लड़कियों के फोन करने के बाद दूर जिलों से परिजन भी पहुँच रहे हैं। घर जा रही एक लड़की ने अपनी पूरी दास्तान सुनाई, जिस मुताबिक हॉस्टल के कर्मचारी को अश्लील वीडियो बनाते हमने रंगे हाथ पकड़ा। जब उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें कई सारे वीडियो निकले। बता दें कि इस हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी करने वाली लड़कियां रहती हैं।

लड़कियों ने हॉस्टल के वार्डन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने मामले को ठंडा करने के लिए लड़कियों पर दबाव बनाया था। गर्ल्स हॉस्टल का मालिकाना हक एक पुलिस अधिकारी के पास है। जो यूपी के एक जिले में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात है। इस हॉस्टल में प्रदेश के विभिन्न जिलों की लड़कियां रहती हैं।

Full View

मामले में एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला का कहना है कि, 'लड़कियों की तरफ से शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ चल रही है। पुलिस ने उसका फोन भी चेक किया है। आगे की तफ्तीश चल रही है।'

Tags:    

Similar News