Dehradun News: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विजिलेंस की दस्तक, कई दस्तावेज लिए कब्जे में

Dehradun News, Dehradun Samachar। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 2017 से 2021 तक हुई अनियमितताओं की जांच के दौरान विजिलेंस ने विश्वविद्यालय में दस्तक देकर कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है।

Update: 2022-08-06 11:31 GMT

Dehradun News, Dehradun Samachar। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 2017 से 2021 तक हुई अनियमितताओं की जांच के दौरान विजिलेंस ने विश्वविद्यालय में दस्तक देकर कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है। अधिकारी तीन घण्टे से अधिक परिसर में रहे। लेकिन किसी से कोई पूछताछ की खबर नहीं है। विजिलेंस इससे पहले भी कई बार परिसर में छापा मार चुकी है।

बता दे कि घपलों का केंद्र बना आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विवि के लिए खरीदे जाने वाले सामान के साथ ही भर्ती और तमाम वित्तीय अनियमितताओ का मामले कई सालों से सुर्खियों में हैं। यह सब मामले 2017 से 2021 तक के भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में सामने आए थे। इन सभी मामलों की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है। विजिलेंस की टीमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों से कई बार की पूछताछ भी कर चुकी है। लेकिन अभी किसी मामले में विजिलेंस अंतिम फैसले तक नहीं पहुंची है।

विवि परिसर में ताजा छापेमारी के मामले में विजिलेंस की टीम शुक्रवार दोपहर को विश्वविद्यालय पहुंची थी। टीम में शामिल अधिकारियों ने विवि परिसर के कई अनुभागों में छापामार कार्यवाही कर वहां से बहुत से दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया। इस दौरान किसी अधिकारी से पूछताछ नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए विजिलेंस ने विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों को नोटिस भी भेज रखे हैं। अधिकारियों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच में तेजी आ सकती है। जिससे विश्विद्यालय में हुए घपले के असली गुनहगारों के चेहरे से पर्दा उतर जायेगा।

Tags:    

Similar News