हरियाणा लाइव : बीजेपी के 7 मंत्री और अध्यक्ष हारे, सत्ता की चाबी दुष्यंत चौटाला की जेब में

Update: 2019-10-24 09:27 GMT

बीजेपी की खट्टर सरकार के 7 कैबिनेट मंत्रियों सहित प्रदेश अध्यक्ष हार गए चुनाव, हरियाणा में कांग्रेस के कद्दावर लीडर भूपेंदर हुड्डा ने दी बीजेपी को टक्कर, सत्ता की चाबी जननायक जनता पार्टी के हाथों में

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हूड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कह दिया है कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो और निर्दलीय उम्मीदवार साथ में आकर एक मजबूत सरकार बनाएं

स्वतंत्र कुमार की रिपोर्ट

जनज्वार, हरियाणा। आज 24 अक्टूबर को हरियाणा के विधानसभा के चुनावों के नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं। भाजपा के बड़े मंत्री चुनाव हार गए हैं। इतना ही नहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी चुनाव हार चुके हैं। खबर लिखे जाने तक खट्टर सरकार में वित्त मंत्री रहे कप्तान अभिमन्यु चुनाव हार गए हैं।

Full View कैबिनेट की महिला एवं विकास मंत्री कविता जैन, शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा भी चुनाव हार गए हैं। कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ भी लोगों के मिजाज के अनुसार जिसे की जनज्वार अपनी जमीनी रिपोर्ट से दिखा चुका था, चुनाव हार गए हैं। खट्टर की कैबिनेट में मंत्री कृण्ष पंवार भी चुनाव हार गए हैं, जबकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज चुनाव जीत गए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। इस बार 75 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाले सीएम खट्टर का सपना अधुरा ही रह गया। पिछली बार 47 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार 40 सीटों से भी कम पर सिमटते हुए दिख रही है।

Full View खबर : कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से किसान नाराज, बोले खट्टर के 75 पार का पहला रोड़ा तो धनखड़ सै…

बीजेपी ने अपने दो मंत्रियों राव नरबीर और विपुल गोयल का टिकट काट दिया था। इस तरह खट्टर कैबिनेट के मात्र एक मंत्री अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। बीजेपी ने टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को भी टिकट दिया था, वो भी अपना चुनाव हार गई हैं। जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें फटकार लगाई है। चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर जिम्मेदारी लेते हुए बराला ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Full View रेसलर योगेशवर दत्त भी चुनाव हार गए हैं। रेसलर बबिता फोगाट खबर लिखे जाने तक पीछे चल रही थीं और हॉकी प्लेयर संदीप सिंह जरूर अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला भी हारे

खबर लिखे जाने तक कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस के एक बड़े नेता रणदीप सुरजेवाला चुनाव हार गए हैं। गौरतलब है कि सुरजेवाला को भूपेंदर सिंह हुड्डा का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है, हुड्डा रणदीप के चुनाव प्रचार में भी नहीं गए थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से करीब 58000 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। इन परिणामों को देखते हुए हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हूड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कह दिया है कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो और निर्दलीय उम्मीदवार साथ में आकर एक मजबूत सरकार बनाएं।

Full View

Tags:    

Similar News