आईआईटी मद्रास की टॉपर फातिमा ने खुदखुशी की, प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Update: 2019-11-14 14:25 GMT

आईआईटी मद्रास में एमए फर्स्ट ईयर की छात्रा फातिमा लतीफ ने कथित तौर पर प्रोफेसर द्वारा उत्पीड़न के चलते अपनी जान दे दी। छात्रा के पिता अब्दुल लतीफ ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही पुलिस की जांच में राज्य सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है...

जनज्वार, नई दिल्ली। केरल के कोलम से ताल्लुक रखने वाली आईआईटी मद्रास में प्रथम वर्ष की छात्रा फातिमा लतीफ ने 9 नवंबर को हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। फातिमा ह्यूमौनिटीज एंड डेवलपमेंट स्टीडज की छात्रा थी। घटना के तीन दिन बाद फातिमा के पिता अब्दुल लतीफ ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

ब्दुल लतीफ का कहना है कि जब फातिमा के फोन को स्विच ऑन किया तो उसमें एक मैसेज मिला जिसमें फातिमा ने असिस्टेंट प्रोफेसर को आत्महत्या करने की वजह बताया। उनका कहना है कि बेटी ने बताया था कि उसे एग्जाम के लिए पढ़ाई करनी है लिहाजा वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ करने जा रही है। जिसके बाद हॉस्टल वॉर्डन ने परिवार को फातिमा की खुदकुशी करने की जानकारी दी।

फातिमा ने अपने कमरे के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। फातिमा की आत्महत्या को लेकर उनके टीचर भी परेशान है। उनका कहना है कि फातिमा काफी होनहार छात्रा थी और क्लास टॉपर भी थी उसने ऑल इंडिया आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम में फर्स्ट रैंक हासिल की थी और जुलाई 2019 में आईआईटी मद्रास में एडमिशन लिया था।

फातिमा के पिता अब्दुल कहते हैं कि फातिमा ने कभी ऐसी कोई बात नहीं की जिससे लगे कि वह आत्महत्या कर लेगी, ना ही उसे किसी तरह की मानसिक बीमारी थी। जिसके बाद फातिमा के पिता ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब्दुल ने प्रशासन के ऊपर घटना को छुपाने और मुद्दे को खत्म करने के लिए प्रशासन पर विरोधी बयान देना का भी आरोप लगाया है।

पुलिस को इस मामले में फातिमा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पढ़ाई के दबाव के चलते उसने सुसाइड किया है। वहीं आईआईटी मद्रास ने फातिमा की आत्महत्या को लेकर दुख जाहिर किया है।

Tags:    

Similar News