यूपी: बिना मास्क पहने ससुराल जा रहीं 3 दुल्हनों पर प्रशासन ने लगाया जुर्माना, मास्क पहनाकर किया रवाना

तहसीलदार ने बिलासपुर मार्ग पर कार की चेकिंग की। उसमें भी दुलहन और दूल्हा सवार थे। दुल्हन ने मास्क नहीं पहना था। दूल्हे ने गलती मानी....

Update: 2021-05-13 06:59 GMT

जनज्वार डेस्क। उत्तर प्रदेश में जहां एक और शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए लंबी कतारें देखने मिली वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने मास्क न लगाने पर तीन दुल्हनों व एक सिपाही पर जुर्माना लगाया।

जानकारी के मुताबिक एक घटना रामपुर जिले के मिलक कस्बे की है।  तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने रविवार शाम को एक कार की चेकिंग की। कार में एक दुल्हन अन्य परिजनों के साथ बिना मास्क लगाए मिली। तहसीलदार ने कार्रवाई की चेतावनी पर दुलहन ने माफी मांगी। तहसीलदार ने नहीं सुनी और एक हजार का जुर्माना वसूल कर मास्क लगवाकर रवाना किया।

तहसीलदार ने बिलासपुर मार्ग पर कार की चेकिंग की। उसमें भी दुलहन और दूल्हा सवार थे। दुल्हन ने मास्क नहीं पहना था। दूल्हे ने गलती मानी। तहसीलदार ने नियमों का पालन करने की हिदायत दी और एक हजार का जुर्माना वसूल कर मास्क लगवाकर दूल्हे के साथ ससुराल रवाना किया। इसी तरह तहसीलदार ने एक और दुल्हन को बिना मास्क के पकड़ा। जुर्माना वसूला और हिदायत दी।

बरेली के शीशगढ़ के एक गांव में शिकायत पर मौके पर पहुंचे पीआरवी में तैनात एक सिपाही का लोगों ने बिना मास्क का विडियो बना लिया। इससे गुस्साए सिपाही ने युवक का मोबाइल छीनने की कोशिश की। ग्रामीणों ने विडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि युवक ने सिपाही को बिना मास्क देख विडियो बनाया। मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा जिससे नाराज सिपाही सुशील ने मोबाइल झपटने की कोशिश की। सिपाही का यह आचरण पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं था। इस वजह से उसे लाइन हाजिर किया गया। एक हजार का जुर्माना भी लगाया गया।

Tags:    

Similar News