कहीं आप फल-सब्ज़ियों के नाम पर ज़हर तो नहीं खा रहे, ये 12 फल-सब्जियां हैं आपकी पसंदीदा हों तो हो जाएं सावधान!

फल-सब्जियों में पाए जाने वाले कीटनाशक तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, आंखों और त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं, शरीर के हार्मोनल सिस्टम बिगाड़ कर सकते हैं और कैंसर का कारण बन सकते हैं...

Update: 2026-03-01 07:31 GMT

जनस्वास्थ्य चिकित्सक डॉ. एके अरुण की टिप्पणी

Healthy food : रोजाना फल और सब्जियां खाने से शरीर को कई तरह के फायदे हैं, इससे विटामिन, खनिज और फाइटोकैमिकल्स मिलते हैं, ब्लड प्रेशर सही रहता है, हृदय का स्वास्थ्य सही रहता है, पाचन क्रिया ठीक रहती है इत्यादि। लेकिन हाल ही में हुई जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक 12 तरह के फल और सब्जियों के सेवन से शरीर में जहर यानी कीटनाशक (Pesticides) की मात्रा बढ़ जाती है। इनकी मात्रा बढ़ने से शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इन 12 फल-सब्जियों में से कई आपके पसंदीदा भी हो सकते हैं और हो सकता है आप उनका रोजाना सेवन कर रहे हों।

क्या कहती है रिपोर्ट 

यह रिपोर्ट अमेरिकी एक्टिविस्ट ग्रुप द्वारा हर साल जारी की जाती है। एन्वायरमेंट वर्किंग रिपोर्ट 2025 में 12 ऐसे फल और सब्जियां शामिल हैं जो शरीर में कीटनाशक की मात्रा को बढ़ा देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्ट्रॉबेरी और पालक उन फल और सब्जियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं जो शरीर में सबसे अधिक कीटनाशक की मात्रा बढ़ाते हैं। इसके बाद इस लिस्ट में केला, सरसों, सेब, अंगूर और शिमला मिर्च भी शामिल हैं।ईडब्लूजी में जहरीले रसायनों और कीटनाशकों के एक्सपर्ट एलेक्सिस टेमकिन (Alexis Temkin) के अनुसार इन फल-सब्जियों को खाना बंद कर देने की बजाय इस बात पर जोर दें कि इन फल सब्जियों से मिलने वाले आवश्यक विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की शरीर को जरूरत है। इसलिए ऐसे फल-सब्जियों को खरीदें जो ऑर्गेनिक और केमिकल फ्री हों। ऑर्गेनिक फल/सब्जियों का सेवन करने से शरीर में बढ़ी हुई हानिकारक केमिकल और कीटनाशक की मात्रा तेजी से कम होने लगती है।

सबसे अधिक कीटनाशक की मात्रा बढ़ाने वाले फल और सब्ज़ियां 

- स्ट्रॉबेरी (Strawberries)

- पालक (Spinach)

- केल, कोलार्ड और सरसों का साग (Kale, collard and mustard greens)

- नेक्टरीन (Nectarines)

- सेब (Apple)

- अंगूर (Grapes)

- शिमला मिर्च और मिर्च (Bell and hot peppers)

- चेरी (Cherries)

- आड़ू (Peaches)

- नाशपाती (Pears)

- अजवाइन का पौधा (Celery)

- टमाटर (Tomato) 

सबसे कम कीटनाशक की मात्रा बढ़ाने वाले फल और सब्जियां 

- एवोकाडो (Avocados)

- स्वीट कॉर्न (Sweet corn)

- अनानास (Pineapple)

- प्याज (Onions)

- पपीता (Papaya)

- मीठे मटर (Sweet peas)

- एस्परैगस (Asparagus)

- मीठा तरबूज (Honeydew melon)

- कीवी (Kiwi)

- पत्ता गोभी (Cabbage)

- मशरूम (Mushrooms)

- खरबूजा (Cantaloupe)

- आम (Mangoes)

- तरबूज (Watermelon)

- शकरकंद Sweet Potatoes) इत्यादि प्रमुख हैं।

फल-सब्जियों में पाए जाने वाले कीटनाशक तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, आंखों और त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं, शरीर के हार्मोनल सिस्टम बिगाड़ कर सकते हैं और कैंसर का कारण बन सकते हैं इत्यादि।

रिपोर्ट के अनुसार कीटनाशक डीसीपीए

(जो इंसानों में कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है) को वर्ष 2009 में यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंधित किया गया था। क्लोरपाइरीफोस कीटनाशक जो अक्सर अखरोट, फलों वाले पेड़, ब्रोकोली और फूलगोभी पर इस्तेमाल किया जाता है, उसे भी यूरोपीय संघ द्वारा फरवरी 2022 में इपीए द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चों को विशेष रूप से कीटनाशकों वाले फलों-सब्जियों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि हानिकारक रसायनों के कारण उनके विकासशील मस्तिष्क को नुकसान हो सकता है।

2020 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, कीटनाशकों से बच्चों में मेमोरी लॉस की समस्या देखी गई थी, वहीं ये कीटनाशक भ्रूण विकास, प्रजनन और मेटाबॉलिज्म को भी बिगाड़ सकते हैं। इसलिए हमेशा ऑर्गेनिक फल-सब्जियों का ही सेवन करें। (हील मीडिया)

Tags:    

Similar News