पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी, वैक्सीन की ले चुके हैं दो डोज

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अस्पताल छुट्टी दे दी गई है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने 4 मार्च को एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था....

Update: 2021-04-29 11:27 GMT

जनज्वार डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

डॉ. सिंह कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने 4 मार्च को एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था।

मनमोहन सिंह के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में कोविड-19 के कारण उत्पन्न हालात से निपटने के लिए बीते दिनों पांच उपाय सुझाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण तथा दवाओं की आपूर्ति बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा।

Tags:    

Similar News