Aaj Ka Mausam 2 January 2022: ठंड और शीतलहर से ठिठुर रहा उत्तर भारत, राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं

Kaisa hai aaj ka mausam: अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है...

Update: 2022-01-01 18:36 GMT

Aaj Ka Mausam 02 January 2022: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ पूरे उत्तर भारत (North India Weather) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भीषण ठंड का कहर जारी है। नए साल के मौके पर खून जमा देने वाली ठंड ने लोगों को घर में दुबक कर रहने पर मजबूर कर दिया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (Snowfall) और हल्की बारिश (Rainfall Weather Update) की वजह से मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है।

दिल्ली (Delhi Weather) में शनिवार यानी 01 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले कुछ दिन तक ठंड की स्थिति ऐसी ही बने रहने की संभावना है। दिल्ली में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हल्का कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Temprature) में अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान चार डिग्री बने रहनी की संभावना है।

Aaj ka mausam kaisa hai: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बयान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधि के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में छिटपुट भारी वर्षा होगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी।

मौसम विभाग की मानें तो एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर दक्षिण श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

02-01-2022 Mausam: आईएमडी के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के वक्त कुछ इलाकों में घना/बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड(Uttarakhand Weather), पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Weather) और पूर्वोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी घना कोहरा रहेगा। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी आएगी।

अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है। 3 और 4 जनवरी को ओडिशा (Odisha) में भी शीत लहर (Cold Wave) की स्थिति की संभावना है। बिहार के पटना (Patna Weather) स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी।

Tags:    

Similar News