Aaj Ka Mausam: बिहार-झारखंड-ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी, 14 जनवरी तक 7 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Aaj Ka Mausam 10 January 2022: अगले कुछ दिनों तक देश के पूर्वी भाग में भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के पूर्वी और मध्य भागों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Update: 2022-01-10 04:52 GMT

Aaj Ka Mausam, 27 May 2022 : दिल्ली समेत में गर्मी बढ़ने के साथ चलेगी गर्म हवा, इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam 10 January 2022: अगले कुछ दिनों तक देश के पूर्वी भाग में भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के पूर्वी और मध्य भागों में  येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के वैज्ञानिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ते प्रभाव की वजह से मध्य भारत और पूर्वी हिस्सों में, खासतौर से, ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार में भारी बारिश होगी, इसे लेकर 11 से 13 जनवरी के बीच इन स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 जनवरी से देश के पूर्वी भाग के प्रभावित होने की संभावना है।

Aaj ka mausam kaisa hai: आईएमडी (IMD) के ताजा बयान के अनुसार, 11 से 14 जनवरी के दौरान राजस्थान में और 13 और 14 जनवरी, 2022 को पंजाब-हरियाणा में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है।

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 9 और 10 जनवरी को बिजली के साथ छिटपुट गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, मराठवाड़ा में 10 जनवरी, झारखंड में 10 और 11 जनवरी को बारिश की आशंका है।

IMD ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में 12 जनवरी, बिहार में 11 जनवरी, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 11 और 12 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में बारिश की गतिविधियां 11 जनवरी से शुरू होंगी, और 12 और 13 जनवरी को भी भारी वर्षा होगी।

10-01-2022 Mausam: इसके अलावा 11-13 जनवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना है और असम में भी व्यापक से व्यापक बारिश का पूर्वानुमान आईएमडी ने जारी किया है। इसके अलावा, 13 जनवरी को मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होगी। 11-13 जनवरी के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में और 10-13 जनवरी के दौरान झारखंड में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, ओडिशा में 11 और 12 जनवरी को पहले से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 जनवरी को छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि होने की आशंका है। इस दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी गरज के साथ बारिश होगी।

इसके अलावा उत्तर भारत में शीत लहर की चेतावनी दी गई है। जबकि राजस्थान और हरियाणा में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इधर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में अब कमी आयेगी, और लोगों को राहत मिलेगी।

Tags:    

Similar News