Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक शीत लहर का कहर, अगले 2 दिनों में टूटेंगे ठंड के सभी रिकॉर्ड

Kaisa Hai Aaj ka Mausam: राजस्थान , मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई इलाकों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर का प्रकोप अगले दो दिनों में दिखाई देगी। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक शीत लहर बढ़ेगी...

Update: 2021-12-19 19:59 GMT

Aaj ka Mausam 20 December 2021: पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक, भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में ठंड अपना असर दिखा रहा है। कुछ राज्यों में धूप खिलने से राहत है तो वही कुछ राज्यों में तापमान माइनस के नीचे चला गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास हैैंवहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर और सटे इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

वहीं, राजस्थान के चूरू में कड़ाके ठंड और शीतलहर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सीकर में तापमान शून्य से नीचे चला गया है तो वहीं, चुरू में पारा माइनस में है। रविवार को चुरू में तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के जिलों में अभी तापमान में गिरावाट जारी रहेगा। इस दौरान शीतलहर भी जारी रहेगी।

बात करें झारखंड के मौसम की तो रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़ और बोकारो जिले का न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। शेष जिलों का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राजधानी रांची सहित शेष जिलों में हवा की गति तेज रही।

वहीं बिहार में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। हालांकि राहत की बात यह है कि बिहार में फिलहाल शीतलहर का असर कम है। मौसम जानकारों के अनुसार, दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के तीसरे सप्ताह तक बिहार में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

Aaj ka mausam kaisa hai: राजस्थान , मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई इलाकों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर का प्रकोप अगले दो दिनों में दिखाई देगी। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक शीत लहर बढ़ेगी। उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप 21-22 दिसंबर को दिख सकता है। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 20 दिसंबर को कोल्ड डे के हालात बन सकते हैं।

20-12-2021 Mausam: आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ हिस्सों में भी 21 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

19 से 21 तारीख के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश और 19 और 20 दिसंबर, 2021 को गुजरात क्षेत्र में शीतलहर की संभावना है ।

19 और 20 दिसंबर के दौरान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और हरियाणा में अलग-अलग इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, 17 से 20 दिसंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और 20 दिसंबर, 2021 को निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की आशंका है।

Tags:    

Similar News