Aaj ka Mausam 22 December 2021: शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-बिहार-राजस्थान समेत इन राज्यों में ठिठुर रहे लोग

Kaisa Hai Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के मुताबिक, 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में और 24-25 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान में सुबह के समय घने कोहरे का अनुमान है। 23 दिसंबर से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति में कमी आने की उम्मीद है...

Update: 2021-12-22 04:58 GMT

Aaj ka Mausam 22 December 2021: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR mausam), बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की गिरफ्त में है। दिल्ली में जहांं मंगलवार को न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, तो वहीं राजस्थान के अधिकांश इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। बिहार, यूपी, झारखंड समेत कई राज्यों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

इधर, भीषण ठंड से पंजाब और हरियाणा (Punjab Haryana Weather) भी ठिठुर रहा है। राजस्थान (Rajasthan Snowfall) में कश्मीर की तरह ओस की बूंदें बर्फ बनकर गिर रही हैं, जिससे बर्फबारी जैसा महसूस हो रहा है। गुजरात में भी ठंड में इजाफा हुआ है। कश्मीर (Kashmir Weather) से लेकर राजस्थान तक उत्तर भारत के राज्यों के कई शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है।

दिसंबर का आधा महीना बीतने के बाद ठंड का मिजाज तेजी से बदला है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ी है। शीतलहर (Cold wave) का ऐसा असर है कि दिन में धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाएं शरीर को चुभ रही हैं।

Aaj ka mausam kaisa hai: मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, इसके बाद शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में और 24-25 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान में सुबह के समय घने कोहरे का अनुमान है। 23 दिसंबर से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

22 December 2021 Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत (राजस्थान को छोड़कर), मध्य और पूर्वी भारत और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत में 3-5 डिग्री सेल्सियस और उसके बाद मध्य और पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

विभाग ने बताया है कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से, पहली 22 दिसंबर से और दूसरी 24 दिसंबर से, 22- 25 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम पृथक / बिखरी हुई वर्षा/हिमपात (Snowfall) की संभावना है। वहीं पंजाब में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 21 से 24 दिसंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम छिटपुट/छिटपुट वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। 22 और 23 दिसंबर को इन क्षेत्र में अलग-अलग ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Tags:    

Similar News