Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी-बिहार में शीतलहर से मिली थोड़ी राहत, इन राज्यों में बारिश का अनुमान

Kaisa Hai Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है...

Update: 2021-12-23 17:58 GMT

Aaj Ka Mausam 24 December 2021: पिछले कुछ दिनों से भीषण ठंड के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam), उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत भारत के कई राज्यों में गुरुवार को धूप खिलने के बाद लोगों को शीतलहर (Cold Waves) से राहत मिली। इससे तापमान में भी कुछ वृद्धि हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteriological Department ) के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 25 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (Western Himalaya Region) में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।

Aaj ka mausam kaisa hai: भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट की मानें तो एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के 26 से उत्तर पश्चिम भारत (North West India) और 27 दिसंबर से मध्य भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण 26 से 28 तारीख को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 29 दिसंबर को इन हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 26 और 27 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर (Snowfall in Jammu Kashmir) में 27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा (Cold Wave in Odisha) को छोड़कर देश के अन्य किसी राज्य में अगले 7 दिनों के दौरान शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना नहीं है। ओडिशा में अगले 24 घंटों के दौरान शीत लहर हो सकती है।

24-12-2021 Mausam: IMD के अनुसार, 24 और 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, पूर्वोत्तर भारत में और 25 और 26 दिसंबर को उत्तर पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में सुबह वक्त घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। देश के उत्तर पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान  (Minimum Temprature) में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान धूप में गर्माहट भी महसूस होगी। उसके बाद मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

वहीं, 26 और 27 दिसंबर, 2021 को जम्मू संभाग, निचले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather), पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों और उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस दौरान पंजाब में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 27 से 29 दिसंबर के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार (Bihar Mausam) और झारखंड में बारिश की आशंका है।

Tags:    

Similar News