Aaj Ka Mausam: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ठिठुरन वाली ठंड रहेगी जारी

Kaisa hai aaj ka mausam: अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 9 जनवरी तक दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है...

Update: 2022-01-06 03:22 GMT

Aaj Ka Mausam, 27 May 2022 : दिल्ली समेत में गर्मी बढ़ने के साथ चलेगी गर्म हवा, इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam 6 January 2022: देश के उत्तरी भाग में पहाड़ों से लेकर मैदान हिस्सों तक मौसमी हलचल शुरू हो गई है। पहाड़ और मैदान के राज्यों में घने बादल दिखाई दे रहे हैं। बादलों का ये प्रभाव लगातार बना रहेगा। क्योंकि, 5 जनवरी 2022 को एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है, जो पहले की तुलना में काफी प्रभावी है। साथ ही, मैदानी इलाकों में बन रहे मौसमी सिस्टम का साथ इन्हें मिल रहा है। ये बादल अब गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्सों में भी पहुंचने लगे हैं। इधर, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Mausam) के पश्चिमी भागों से मध्य भाग तक भी बादलों का असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आने वाले समय में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बादलों का प्रभाव दिखेगा।

Aaj ka mausam kaisa hai: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Winter in Delhi) में कड़ाके की ठंडक और बढ़ रहे प्रदूषण (Delhi pollution) के स्तर के बीच ही 5 जनवरी को हल्की बारिश हुई जिसने (Rain in Delhi) ठंड में इजाफा कर दिया है। बारिश के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली में भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 जनवरी तक दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश को लेकर संभावना जताई है। इस बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

06-01-2022 Mausam: भातर मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 5 और 6 जनवरी को पंजाब (Punjab Weather), हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, गुजरात राज्य, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट/काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 8 और 9 जनवरी को मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 9 जनवरी को विदर्भ में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

आईएमडी (IMD) ने अपने ताजा बयान में जानकारी दी कि एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के 6 जनवरी 2022 की रात से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। 7 से 9 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 8 जनवरी को पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News