Aaj ka Mausam, Today Weather, 1 November: हिमाचल में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, तमिलनाडु और केरल में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam, Today Weather, 1 November: मौसम विज्ञान द्वारा इस साल उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना व्‍यक्त की गई है। मौसम विभाग की मानें तो 'ला नीना तूफान' के कारण लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड परेशान कर सकती है। बता दें कि ला नीना की वजह से समुद्र तल का तापमान प्रभावित होता है और इससे ठंड ज्यादा पड़ती है... Aaj Ka Mausam | Mausam Vibhag | Barish Ka Alert | Barfbari Ka Alert

Update: 2021-11-01 03:38 GMT

Aaj ka Mausam, Today Weather, 1 November: नवंबर महीने का आगमन हो गया है। इसी के साथ ठंड भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगी है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत देश के उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट जारी है। वहीं, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सुबह की शुरुआत ठंडे और खुशनुमा मौसम के साथ हुई। हालांकि देश के दक्षिण राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए दक्षिण के केरल, तेलांगाना, तमिलनाडु के जिलों में अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में मौसम शुष्क

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण मौसम की स्थिति में तेजी से बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा में और ठंडक आएगी। हालांकि, राजधानी में पिछले एक सप्ताह से सुबह और रातें हल्की गर्म हुई है और जिससे दिन का मौसम सुहावना बना हुआ है। विभाग के मुताबिक,राष्‍ट्रीय राजधानी में मौसम लगातार शुष्क बना रहेगा।

वहीं, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता की बात करें तो यह एक्यूआई में इसे बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। मौसम के जानकार बताते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली के हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना हैं।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ी ठंड

मौसम विज्ञान द्वारा इस साल उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना व्‍यक्त की गई है। मौसम विभाग की मानें तो 'ला नीना तूफान' के कारण लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड परेशान कर सकती है। बता दें कि ला नीना की वजह से समुद्र तल का तापमान प्रभावित होता है और इससे ठंड ज्यादा पड़ती है।

इधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही लगातार बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश के साथ साथ बिहार में नजर आने लगा है। राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों के तापमान में गिरावट होती जा रही है और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। दिपावली और छठ पर्व तक ठीकठाक चंढ पड़ने का आसार हैं। बिहार के जिलों में सुबह-सुबह हल्का कुहासा भी दिखने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह की वजह से मौसम के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है।

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी दिवाली तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। त्योहार पर यहां बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि रात में कनकनी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम हवा के बहाव और हिमालयी इलाके में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद झारखंड के विभिन्न इलाके में ठंड बढ़ने लगेगी।

हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान

बात करें हिमाचल प्रदेश की तो शिमला स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, हिमाचल में एक और दो नवंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। हालांकि, रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। एक और दो नवंबर के बाद से मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। उधर, न्यूनतम तापमान में कमी आने से हिमाचल के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

स्काईमेट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना हुआ निम्न दबाव अब तमिलनाडु के पास पहुंच चुका है इसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटका में भी बारिश की गतिविधियां काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल के साथ तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अच्छी बारिश की उम्मीद है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

Tags:    

Similar News