Aaj ka Mausam/Weather Today, 12 November: दक्षिण राज्यों में बारिश पर ब्रेक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान गिरने की संभावना

Aaj ka Mausam/Weather Today, 12 November: अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है...

Update: 2021-11-11 19:00 GMT

जानिए आज का मौसम

Aaj ka Mausam/Weather Today, 12 November: पहाड़ों पर तापमान गिरने का असर भारत के मैदानी हिस्सों पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आसपास के राज्यों में सुबह और शाम को ठंड महसूस होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रशांत महासागर में बन रहे 'ला नीना' के प्रभाव से पिछले सालों की तुलना में  इस साल ठंड अधिक होगी। इधर, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र के जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत कई जिलें बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 

तमिलनाडु और आंध्र में कम होगी बारिश

पिछले कुछ दिनों से दक्षिणी राज्य तमिलनाडु और आंध्र में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात उतपन्न हो गए है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि 12 नवंबर से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती है। बारिश कम होने से लोगों को बाढ़ से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।



राजधानी दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

राजधानी दिल्ली में अगले हफ्ते से पारा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक,आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा। हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी। वहीं, गुरुवार, 11 नवंबर को दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' श्रेणी के तहत दर्ज की गई। पिछले दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 360 दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भारत में मौसम

मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, आंतरिक तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तटीय ओडिशा, दक्षिण तेलंगाना, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु को प्रभावित करने के वाला डिप्रेशन कमजोर होकर कर्नाटक में पहुंचेगा। मध्य भारत में उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी और श्रेष्ठ हवाएं चलेंगी और तापमान गिरेंगे। अगले 48 घंटों के दौरान के पूर्वानुमान में स्काईमेट ने बताया कि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तट पर मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।



Tags:    

Similar News