Aaj ka Mausam/Weather Today, 21 November: दक्षिण भारत में बारिश से तबाही, दिल्ली समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam/Weather Today, 21 November: आंध्र प्रदेश में गुरुवार से जारी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे अबतक 17 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग लापता हैं...

Update: 2021-11-20 17:59 GMT

Aaj Ka Mausam, 01 May 2022 : दिल्ली में तेज गर्मी से राहत, इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj ka Mausam/Weather Today, 21 November: देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त वयस्त हो गया है। दक्षिण भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश ने तबाही मचा दी है। आंध्र प्रदेश के कई जिले बाढ़ के पानी में विलीन हो गए। राज्य में अबतक 17 लोगों की मौत हो गई वहीं सैंकड़ों लोग लापता हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश सहित कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में छाए बादल

राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों की हवा की गणवत्ता अब भी 'बेहद खराब' है। शनिवार सुबह दिल्‍ली का औसत एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 355 रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिन तक धुंध छाई रहेगी और तापमान गिरेगा। IMD की मानें तो नवंबर में शीत लहर चलने की संभावना नहीं है मगर बादल जरूर छाए रहेंगे।

मौस विभाग ने बताया कि 21 नवंबर से दिल्ली में बादलों के छंटने का दौर शुरू होगा और आसमान साफ हो जाएगा। वहीं, हवाओं की रफ्तार बढ़कर 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की हो जाएगी। हालांकि, 24 नवंबर से हवाओं की रफ्तार में फिर कमी आएगी। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। शनिवार को भी बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।

आंध्र में भारी बारिश से तबाही

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे अबतक 17 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। बाढ़ में मांदपल्ले, अकेपडु और नंदालुरु गांव में आंध्र प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम की तीन बसें फंस गईं जिसमें 30 लोगों के बह जाने की आशंका है। भारी बारिश से कड़पा जिले में अन्नामाय जलाशय के टूट जाने से आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है, जिसमें कुछ गांव डूब गए हैं। राज्य के चित्तूर, कडपा, कुरनूल और अनंतपुर जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। बता दें कि गुरुवार, 18 नवंबर से ही यहां बारिश थम नहीं रही है और चेयुरु नदी उफान पर है। इसके चलते कडप्पा एयरपोर्ट को 25 नवंबर तक बंद कर दिया गया है।

अगले 24 घंटों के दौरान भारत में मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने रायलसीमा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, ओडिशा, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में स्काईमेट वेदर ने हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

Tags:    

Similar News