Aaj ka Mausam Kaisa Hai: देश के अधिकतर राज्यों में होगी बारिश, लोगों की बढ़ेगी मुश्किलें, IMD का अलर्ट

Kaisa hai Aaj ka Mausam: पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम यूपी में 1 से 2 दिसंबर तक गरज और बिजली कड़कने के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है...

Update: 2021-12-01 19:28 GMT

Aaj ka Mausam: आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। इनमें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्य शामिल हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बन्स (Western Disturbance) के कारण 2 दिसंबर को गुजरात, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र (Maharastra Rain) में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना हुआ है। अंडमान सागर और आसपास के मध्य भागों पर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और 2 December तक दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान यह बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक चक्रवाती तूफान के रूप में तेज हो जाएगा। इसके प्रभाव से 2 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा (Heavy to Very Heavy Rainfall) होने की संभावना है। 3 और 4 दिसंबर को उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।


2-12-2021 Mausam: भारत मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) ने बताया कि पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक से दो दिसंबर तक गरज और बिजली कड़कने के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। दो दिसंबर को इसके ज्यादा होने की संभावना है। इसके साथ ही, 2 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।

2 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट से व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में दो दिसंबर को बारिश की गतिविधियां सबसे ज्यादा दिखेंगी। मौसम विभाग ने कहा कि दो दिसंबर को उत्तराखंड में भी छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान (Weather during next 24 Hours ), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। गुजरात क्षेत्र, उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर ने अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों और सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। रायलसीमा, दक्षिणपूर्व राजस्थान और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के साथ गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय भागों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

Tags:    

Similar News