Aaj Ka Mausam: IMD ने दी शीतलहर से राहत की उम्मीद, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Kaisa Hai Aaj Ka Mausam: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 से 6 जनवरी के दौरान मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 5 जनवरी को पंजाब में भारी बारिश हो सकती है...

Update: 2022-01-04 04:29 GMT

Aaj Ka Mausam 4 January 2022: पहाड़ी इलाके से आने वाली बर्फीली हवाओं के दौर के बीच अब लोगों को कड़ाके की सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पारे में वृद्धि होने से ठिठुरन कम होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता की वजह से शीतलहर का दौर भी खत्म होगा। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश की संभावना भी बन गई है। आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में 4 और 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं 5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

Aaj ka mausam kaisa hai: इसके साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 से 6 जनवरी के दौरान मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जनवरी को पंजाब में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के 6 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। इसके प्रभाव में 07 जनवरी, 2022 को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बनने की बहुत संभावना है।

भारत मौसम विभाग (Indian Meteriological Department) के ताजा बयान के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Active Western Disturbance) के उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं, अगले 5 से 7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत (NorthWest India Cold waves) में शीतलहर की कोई संभावना नहीं है।

04-01-2022 Mausam: मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, जनवरी के पहले 10 दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगी। अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश और हिमपात के साथ हल्की बारिश संभव है। वहीं, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की बारिश संभव है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Tags:    

Similar News