Aaj ka Mausam 2 November: दिल्ली की हवा 'बहुत खराब', राजस्थान में रिकॉर्डतोड़ ठंड तो दक्षिण में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके राज्य में मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 2 November: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक हो सकता है...Aaj Ka Mausam | Mausam Vibhag | Barish Ka Alert | Barfbari Ka Alert

Update: 2021-11-01 18:24 GMT

Aaj Ka Mausam, 27 May 2022 : दिल्ली समेत में गर्मी बढ़ने के साथ चलेगी गर्म हवा, इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

Aaj ka Mausam 2 November: उत्तर भारत में तापमान गिरने के साथ ही ठंड की शुरुआत हो चुकी है। विशेषज्ञका कहना है कि इस साल ठंड पिछले सालों की तुलना में जल्दी और ज्यादा पड़ेगी। दिल्ली, बिहार और यूपी में सुबह और शाम में कोहरा भी नजर आने लगा है। मौसम विज्ञान की मानें तो कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी हिस्सों पर दिख रहा है। वहीं, दक्षिण भारत में लोगों को अभी भी बारिश से राहत नहीं मिली है। जानकारों के अनुसार, नवंबर का पहले हफ्ते के दौरान दक्षिणी राज्यों में लगातार बारिश होती रहेगी।

दिल्ली में खतरनाक स्तर पर हवा गुणवत्ता

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक हो सकता है।  सोमवार, 1 नवंबर को दिल्ली की एयर क्वालिटी 'वैरी पूअर' कैटेगरी में चली गई है। केंद्र सरकार की संस्था सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने सोमवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता (AQI) को 302 पाया जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है।

मौसम एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि हवा की गुणवत्ता 4 नवंबर तक 'बहुत कम' के निचले छोर पर रहने की संभावना है। वहीं, 5-6 नवंबर तक हवा की गुणवत्ता 'काफी खराब' हो जाएगी।

पूर्वोत्तर मॉनसून से दक्षिणी राज्यों में बारिश

मौसम विज्ञान संस्था स्काईमेट के अनुसार, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जिसके कारण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक समेत आसपास के इलाकों में बारिश होगी। वहीं, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर मानसून के कारण तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश की आशंका जाहिर की है। इसके साथ ही गोवा और मुंबई में भी थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है।

स्काईमेट ने अगले एक सप्ताह तक बारिश की आशंका जताते हुए कहा कि 5 से 7 नवंबर के बीच तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और गोवा में बारिश होगी। इसके अलावा, कोच्चि, चेन्नई, पुडुचेरी, मंगलुरु, बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों सहित कई स्थानों पर कुल बारिश की मात्रा 100 मिमी से अधिक हो सकती है। थोड़ी बहुत बारिश विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, बेलगाम, बेल्लारी, रायचूर, गोवा और मुंबई में देखी जा सकती है।

राजस्थान में अक्टूबर में टूटे ठंड के रिकॉर्ड

राजस्थान में नवबंर माह की आगमन के साथ ही सर्दी का अहसास भी होने लगा है। विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। रविवार और सोमवार को राजस्थान के ज्यादातर शहरों में तापमान में अच्छी- खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अक्टूबर माह में ही तापमान में गिरावट के बाद प्रदेश के सीकर जिले का रिकॉर्ड ब्रेक हुआ है। सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। 30 अक्टूबर को फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर 9 साल में पहली बार रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Tags:    

Similar News