Chamoli news : भारत चीन सीमा पर चमोली में आया खतरनाक एवलांच, बर्फीले तूफान का बवंडर देखकर खड़े हुए रोंगटे

Chamoli news : मलारी में ग्लेशियर टूटने से हिमस्‍खलन की घटना के बाद से यहां अफरातफरी का माहौल है। इन दिनों यहां सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ के कर्मचारी रहते हैं। जिस नाले में हिमस्खलन हुआ है, वह नाला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर की सड़क पर है...

Update: 2023-01-31 12:25 GMT

Chamoli news : भारत चीन सीमा पर स्थित चमोली जिले के एक गांव में खतरनाक एवलांच आने से दहशत पसर गई है। भूधंसाव प्रभावित जोशीमठ ब्लॉक से आगे भारत चीन सीमा स्थित मलारी गांव के पास कुंती नाले में हुए इस हिमस्खलन का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। हिमस्खलन के इस वीडियो को सोमवार 30 जनवरी की सुबह करीब साढे 7 बजे का बताया जा रहा है।

हिमालयी क्षेत्र के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने का खौफनाक मंजर देख लोग दहशत में है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ दिख रहा है। ये नाला भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर के सडक पर है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

उत्तराखंड में रविवार 29 जनवरी से शुरू हुआ बरसात का सिलसिला सोमवार 30 जनवरी को भी जारी रहा, जिससे राज्य के उच्‍च हिमालयी इलाकों में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। इस बर्फवारी के बीच चमोली जिले के मलारी में हिमस्‍खलन की घटना सामने आई है। सोमवार को जोशीमठ से 100 किमी. आगे मलारी गांव के पास हिमस्खलन की जो घटना हुई है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ दिख रहा है। मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का भयंकर धुआं उठा, जिसने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया। मलारी में ग्लेशियर टूटने से हिमस्‍खलन की घटना के बाद से यहां अफरातफरी का माहौल है। इन दिनों यहां सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ के कर्मचारी रहते हैं। जिस नाले में हिमस्खलन हुआ है, वह नाला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर की सड़क पर है।

हिमस्खलन की इस घटना के बाद से आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है और हिमस्‍खलन की घटना की जानकारी जुटाने में लग गया है। फिलहाल अभी तक इस हिमस्खलन से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Tags:    

Similar News