Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड की शुरूआत, राजस्थान में 3 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में भी सिहरे लोग

Kaisa Hai Aaj ka Mausam: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 13 से 15 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश या बर्फबारी की आशंका है...

Update: 2021-12-12 19:36 GMT

Aaj Ka Mausam, 27 May 2022 : दिल्ली समेत में गर्मी बढ़ने के साथ चलेगी गर्म हवा, इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam 13 December 2022: उत्तर भारत (North India) के मौसम ने दिसंबर के महीने में अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान मे गिरावट आने के साथ सर्दी बढ़ रही है। हर रोज दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आ रही है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड अपने चरम सीमा पर होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि इसके अगले 3-4 दिनों के बाद देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) और लद्दाख (Laddakh) में तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान (MinimumTemperature) में कमी आई है। श्रीनगर में रविवार का दिन सबसे कम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, बीते दिन की तुलना में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी आई है ।11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Aaj ka Mausam Kaisa Hai: मैदानी इलाकों में ठंड की बात करें को राजस्थान (Rajasthan Winter) में चुरू (Churu) में इस वक्त सबसे ज्यादा ठंडा पड़ रही है। यहां बीती रात के समय न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) स्थित सफदरगंज (Safdarganj) मौसम विभाग ने रविवार का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो औसत से लगभग 3 डिग्री कम है। शनिवार के दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री था, जिसमें एक रात के भीतर दो डिग्री की कमी आई है।

इधर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-9 डिग्री सेल्सियस के बीच है। राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्से और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत उत्तरी मध्य प्रदेश के हिस्सों में न्यूनतम तापमान की यही स्थिति है।

13-12-2021 Weather: आईएमडी के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 13 से 15 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बारिश या बर्फबारी की आशंका है। 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम: मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। इसके अलावा, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत समेत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News