गुजरात के दीव की तरफ तेजी से बढ़ रहा तौकते चक्रवात, 70 किमी प्रतिघंटा की गति से चल रहीं हवाएं

तौकते चक्रवात अभी गुजरात के तट से 65 किलोमीटर दूर है और एक गंटे में 17 से 20 किमी की गति से तट की तरफ बढ़ रहा है.......

Update: 2021-05-17 15:56 GMT

जनज्वार डेस्क। तौकते चक्रवात गुजरात के तट से सिर्फ 65 किलोमीटर दूर समंदर में स्थित है और 17 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से गुजरात के तट की तरफ आ रहा है। इस चक्रवात के पहले कच्छ की तरफ आने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अभी की स्थिति में यह चक्रवात दीव की तरफ आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

तौकते चक्रवात के चलते दीव, सोमनाथ, वेरावड, पोरबंदर, अमरेली और गिर के कई इलाकों में अभी 65 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल रही हैं। तटवर्तीय कई इलाकों में गरज के साथ बूंदा-बांदी और बारिश भी चालू हो चुकी है। पूरे सौराष्ट्र में तेज हवाएं चल रही हैं। आज कीर रात तौकते चक्रवात गुजरात के तट पर पहुंच सकता है।

चक्रवात की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की और अभी मिल रहे समाचारों के अनुसार मुख्यमंत्री गांधीनगर स्थित डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम में मौजूद हैं।

तौकते चक्रवात के समय में 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। चक्रवात के कारण अहमदाबाद में तेज बारिश चालू हो चुकी है। चक्रवात के कारण अहमदाबाद और वडोदरा के हवाई अड्डे 18 तारीख तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

कई जगहों पर बिजली के तार टूटने की खबरे मिल रही हैं और अनेकों पेड़ भी धाराशाही हो चुके हैं। अभी की स्थिति में 17 तटवर्तीय जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी अस्पतालों को 48 की बिजली के बेकप रखने के आदेश दिए गए हैं। कई शहरों में होर्डिग्स लगा दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News