Corona New Variant XE : ओमीक्रॉन से खतरनाक है XE वेरिएंट, 10 गुना तेजी से फैलने की क्षमता, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Corona New Variant XE : मुंबई (Mumbai) समेत कई राज्यों से जिस तरह कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंधों को हटाया गया है, उसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि अगर एक्सई वेरिएंट ने भारत (XE Variant In India) में दस्तक दी तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा...;

Update: 2022-04-07 06:30 GMT
Covid Alert in UP : NCR में कोरोना के केस बढ़ने के बाद यूपी सरकार अलर्ट, इन सात जिलों में मास्क पहनना फिर ​अनिवार्य किया

Covid Alert in UP : NCR में कोरोना के केस बढ़ने के बाद यूपी सरकार अलर्ट, इन सात जिलों में मास्क पहनना फिर ​अनिवार्य किया

  • whatsapp icon

Corona New Variant XE :  कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए एक्सई वेरिएंट (Covid New XE Variant) ने दुनिया को एक बार फिर दहशत में डाल दिया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) से बीते बुधवार को एक्सई वेरिएंट (Covid XE Variant ) के मरीज मिलने की खबर मिली थी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस जानकारी को गलत बताया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि महिला में एक्सई वेरिएंट (XE Variant) की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि मुंबई (Mumbai) समेत कई राज्यों से जिस तरह कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंधों को हटाया गया है, उसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि अगर एक्सई वेरिएंट ने भारत (XE Variant In India) में दस्तक दी तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।

XE वेरिएंट ओमीक्रॉन से 10 गुना ज्यादा खरनाक

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार एक्सई वेरिएंट ओमीक्रीन वेरिएंट (Omicron Variant) के दो स्ट्रेन BA.1 और BA.2 को मिलाकर बना है। यही कारण है कि एक्सई वेरिएंट (XE Variant) पहले आए सभी वेरिएंट से खतरनाक और ज्यादा ताकतवर माना जा रहा है। विशेषज्ञों की ओर से की गई नहीं रिसर्च में पता चला है कि यह ओमीक्रॉन (Omicron) की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। बता दें कि एक्सई वेरिएंट (XE Variant) का पहला मामला इसी साल 19 जानवरो को यूके में दिखाई दिया था।

क्या है कोरोना वायरस का नया XE वेरिएंट

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह ओमीक्रॉन वेरिएंट ( Omicron Variant ) के दो स्ट्रेन BA.1 और BA.2 से मिलकर बना कोरोना (Covid) का नया वरिएंट है। एक्सई वेरिएंट (XE Variant) ओमीक्रॉन वेरिएंट(Omicron)  से संबंधित है। विशेषज्ञों के अनुसार ओमीक्रॉन वेरिएंट ज्यादा खरनाक नहीं था लेकिन इस नए वेरिएंट (XE Variant) को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

इस देश में पाया गया था XE वेरिएंट

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जानकारी देते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के नए एक्सई वेरिएंट (XE Variant) ने सबसे पहले इसी साल 19 जनवरी को यूके में दस्तक दी थी। सबसे पहले यहां इस वेरिएंट का केस सामने आया था।

एक्सई वेरिएंट कहा मौजूद है

बता दें कि भारत (India) में बुधवार को एक्सई वेरिएंट (XE Variant In India) का पहला मामला सामने आने की बात कही जा रही थी। बताया जा रहा था कि एक्सई वेरिएंट से 50 साल की महिला संक्रमित पाई गई है। इस महिला ने किसी भी तरह के कोई लक्षण नहीं है। वह 10 फरवरी को अफ्रीका से मुंबई पहुंची थी और यहां आने पर उसकी रिपोर्ट नेगिटिव आई थी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस खबर को गलत बताया है। यूके के अलावा थाईलैंड, और न्यूजीलैंड में एक्सई वेरिएंट के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Tags:    

Similar News