Health System In UP : भाजपा सरकार में चौपट हो गई स्वास्थ्य सेवाएं, 'नीति और नीयत' दोनों में खोट - अखिलेश यादव

Health System In UP : अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल (Govt Hospitals) में दवा नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है जबकि कन्नौज मेडिकल कॉलेज में पीने का पानी तक नहीं है.....

Update: 2022-04-17 15:30 GMT

Health System In UP : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav) ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार (BJP Govt) ने स्वास्थ्य सेवाओं (Health Service In UP) को बर्बाद कर दिया है। अखिलेश यदाव ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं, गरीब लोग इलाज के अभाव में मर रहे हैं और भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल (Govt Hospitals) में दवा नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है जबकि कन्नौज मेडिकल कॉलेज (Kannauj Medical College) में पीने का पानी तक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कन्नौज के जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में नेगेटिव ग्रुप ब्लट की एक भी यूनिट नहीं बची है और जरूरत पड़ने पर मरीजों को खून के लिए कानपुर और लखनऊ जाना पड़ता है।

सपा मुखिया ने आगरा मेडिकल कॉलेज (Agra Medical College) का उदाहरण देते हुए राज्य में दयनीय स्वास्थ्य सेवाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार (Samajwadi Party Govt) थी तब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा और गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को घर से अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा 102 शुरू की गई थी।

यादव ने आरोप लगाया कि ये सेवाएं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासन में बर्बाद हो गईं। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों की हितैषी है और भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है।

Tags:    

Similar News