चिंताजनक : 7 साल की उम्र से सिगरेट की लती हो रही बेटियां, सबसे खराब मध्य प्रदेश की हालत

Tobacco Consumption: देश में बच्चे लगातार नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में तो बेटियां सात साल की उम्र से ही सिगरेट पीना सीख रही हैं। यह राष्ट्रीय औसत 9.3 यानी नौ वर्ष तीन महीने से भी कम उम्र है....

Update: 2022-11-28 04:13 GMT

चिंताजनक : 7 साल की उम्र से सिगरेट की लती हो रही बेटियां, सबसे खराब मध्य प्रदेश की हालत

Tobacco Consumption: देश में बच्चे लगातार नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में तो बेटियां सात साल की उम्र से ही सिगरेट पीना सीख रही हैं। यह राष्ट्रीय औसत 9.3 यानी नौ वर्ष तीन महीने से भी कम उम्र है। यह बात वैश्विक युवा तंबाकू सर्वेक्षण की रिपोर्ट में सामने आई है।

इस रिपोर्ट में लड़की की स्थिति पर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि मध्य प्रदेश में औसतन 8.5 यानी साढ़े आठ साल के लड़के सिगरेट पीने लगते हैं। जबकि देश में इसकी औसत उम्र 11.5 साल है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 2.10 फीसदी लड़कियां और 2.40 फीसदी लड़के सिगरेट पीते हैं। इनमें सभी की उम्र 13 से 15 साल है। 

सबसे उपर मिजोरम 

मिजोरम में 57.9 फीसदी युवा तंबाकू (Tobacco) का सेवन करते हैं। जबकि सबसे कम हिमाचल में 1.1 फीसदी युवा ही इसकी गिरफ्त में हैं। इन राज्यों में मुकाबले मध्य प्रदेश में 3.9 फीसदी युवा तंबाकू उत्पादों का प्रयोग करते हैं। 

घर से बाहर युवाओं के हालात अधिक चिंताजनक

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि घर से बाहर दूसरे शहरों में रहने वाले युवाओं में नशे की लत अधिक पाई गई है। शराब व दूसरे ड्रग्स का सेवन करने वालों में लड़कियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज मुंबई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में 13 से 15 साल की उम्र के किशोरों पर तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर सर्वे किया। 2003 से शुरू हुए इस सर्वे की राज्य स्तर पर यह चौथी रिपोर्ट है।   

Tags:    

Similar News