रामनगर के कालू सिद्ध गांव में मनेगा देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 191वां जन्म दिवस

देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के 191वें जन्म दिवस कार्यक्रम के लिए महिला एकता मंच द्वारा ग्राम कालू सिद्ध, पूछड़ी, चैनपुरी,सुंदर खाल, हिम्मतपुर डोटियाल आदि गांव व रामनगर में महिलाओं के बीच में व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया तथा इस दौरान पर्चे भी वितरित किए गए.....

Update: 2023-01-02 13:37 GMT

रामनगर के कालू सिद्ध गांव में मनेगा देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 191वां जन्म दिवस

Ramnagar news : देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के 191वें जन्म दिवस पर कल 3 जनवरी को ग्राम कालू सिद्ध रामनगर में महिला एकता मंच द्वारा आम सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के लिए महिला एकता मंच द्वारा ग्राम कालू सिद्ध, पूछड़ी, चैनपुरी,सुंदर खाल, हिम्मतपुर डोटियाल आदि गांव व रामनगर में महिलाओं के बीच में व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया तथा इस दौरान पर्चे भी वितरित किए गए।

मंच की कार्यकारिणी सदस्य सरस्वती जोशी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जैसी महिलाओं के संघर्ष एवं त्याग समर्पण की बदौलत एवं महिलाओं को पढ़ने का अधिकार मिला है उन्होंने बताया कि उस समय महिलाओं और लड़कियों का पढ़ना-लिखना वर्जित था और यह माना जाता था कि अगर कोई लड़की पढ़-लिख जाएगी तो उसे नर्क में जाना पड़ेगा और उसके पति के साथ अनिष्ट होगा। अगर किसी बच्ची के हाथ कागज का टुकड़ा भी दिख जाता था, तो उसे छीन लिया जाता था।

कौशल्या चुनियाल ने बताया कि कल 3 जनवरी को प्रातः 11:00 से ग्राम कालू सिद्ध में सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाएं एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे व सहकार रेडियो से जुड़ी शिल्पी को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। साइंस फॉर सोसायटी द्वारा चमत्कारों के पीछे छुपे विज्ञान का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान में शांति देवी, ममता देवी, सरस्वती जोशी, कौशल्या चुनियाल, दीपा देवी, चम्पा देवी, गीता देवी,रेखा देवी, चन्द्रा देवी समेत दर्जनों महिलायें शामिल थीं।

मंच की संयोजक ललिता रावत ने क्षेत्र की जागरूक जनता से देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की है।

महिला एकता मंच से जुड़ी महिलाओ द्वारा ग्राम कालू सिद्ध में सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस को लेकर कल 3 जनवरी को आयोजित की जाने वाली सभा के लिए झाड़ झंकाड़ को साफ कर सभा स्थल को कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया।

Tags:    

Similar News