नोटबंदी पर बोलो-Mic Off, चीन पर बोलो-Mic Off, संसद में विपक्ष का हर 2 मिनट में Mic Off कर दिया जाता है- राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: नांदेड़ में राहुल गांधी ने, संसद में विपक्षी नेताओं के साथ क्या होता है, यह दिखाने के लिए दो बार अपना माइक्रोफोन बंद कर दिया। राहुल गांधी ने अपना माइक्रोफोन बंद करते हुए कहा, 'हमने यह भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की क्योंकि मीडिया हमें उजागर करने की स्थिति में नहीं है...

Update: 2022-11-10 17:02 GMT

नोटबंदी पर बोलो-माइक बंद, चीन पर बोलो-माइक बंद, संसद में विपक्ष का हर 2 मिनट में माइक बंद कर दिया जाता है- राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करने का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सभा महाराष्ट्र ने नांदेड़ में थी। इस वीडियो में राहुल गांधी को कहते सुना जा सकता है कि संसद में विपक्ष के नेताओं के साथ क्या-क्या किया जाता है।

नांदेड़ में राहुल गांधी ने, संसद में विपक्षी नेताओं के साथ क्या होता है, यह दिखाने के लिए दो बार अपना माइक्रोफोन बंद कर दिया। राहुल गांधी ने अपना माइक्रोफोन बंद करते हुए कहा, 'हमने यह भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की क्योंकि मीडिया हमें उजागर करने की स्थिति में नहीं है और संसद में भी विपक्ष के साथ हमेशा से ही ऐसा होता आया है।'

राहुल गांधी ने माइक्रोफोन बंद करके बोलना जारी रखा और फिर जैसे ही उन्होंने माइक चालू किया, उन्होंने कहा, 'कम से कम यहां हमारे पास नियंत्रण है। संसद में, वे इसे 2 मिनट में बंद कर देते हैं। हम देखते रहते हैं। अगर विपक्ष नोटबंदी के खिलाफ बोलना चाहे तो माइक बंद कर दिया जाता है। अगर चीनी घुसपैठ पर बात करना चाहें तो भी माइक बंद कर दिया जाता है। आप जो चाहे कहते रहे लेकिन, सुनेगा कोई नहीं।'

अग्निपथ योजना को लेकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार (BJP Government) की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) पर निशाना साधते हुए कहा कि आप चार साल देश की सेवा कर सकते हैं। चार साल बाद, आप अब देशभक्त नहीं हो सकते। चार साल बाद घर जाओ यह अग्निवीर है। पीएम मोदी कहते हैं कि कोई चीनी घुसपैठ नहीं हुई है। फिर भारतीय पक्ष और चीनी पक्ष किस बारे में बात कर रहे हैं? 22 दौर की बातचीत हो चुकी है। यह देश की हालत है।

युवाओं के लिए क्या कहा?

राहुल गांधी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी चीज से डरने की जरूरत नहीं है। केवल नरेंद्र मोदी या RSS की बात नहीं है बल्कि किसी भी चीज से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी चीज से नहीं डरते हैं, तो आप कभी भी किसी चीज से नफरत नहीं करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा सोमवार 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई थी। NCP नेता शरद पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे आज गुरूवार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

Tags:    

Similar News