Anand Mahindra News : सड़क में हुए गड्ढे में दिखा भारत का नक्शा, वायरल तस्वीर शेयर कर आनंद महिंद्रा ने दिया ऐसा रिएक्शन

Anand Mahindra News : आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है, ऐसा लगता है कि महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा खुद भी यह तस्वीर देखकर हैरान है...

Update: 2022-08-04 13:10 GMT

Anand Mahindra News : सड़क में हुए गड्ढे में दिखा भारत का नक्शा, वायरल तस्वीर शेयर कर आनंद महिंद्रा ने दिया ऐसा रिएक्शन

Anand Mahindra News : आनंद महिंद्रा एक उत्साही ट्विटर यूजर हैं। उनके द्वारा किया गया पुलिस वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। अब उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। ऐसा लगता है कि महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा खुद भी यह तस्वीर देखकर हैरान है क्योंकि उन्होंने इस तस्वीर के साथ शॉक वाला इमोजी शेयर किया है।

पानी से भरे गड्ढे में दिखा भारत का नक्शा

आइए आपको बताते हैं कि इस तस्वीर में ऐसा है क्या जिसे देख कर आनंद महिंद्रा आश्चर्यचकित हैं और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में भारत के नक्शे जैसा दिखने वाला एक गड्ढा (Pothole) दिखाई दे रहा है। आनंद महिंद्रा ने उस पोस्ट को रिट्वीट किया जिसे शुरुआत में यूजर सुगातो बॉस (Sugato Bose) ने शेयर किया था।

आनंद महिंद्रा ने तसवीर पर दिया ऐसा रिएक्शन

सुगातो बोस ने हो तस्वीर शेयर की, उसके साथ कैप्शन में लिखा कि 'सिर्फ मुद्दा - भारतीय गड्ढे एक छोटे से देश के आकार के जैसे हैं।' आनंद महिंद्रा ने इस वायरल तस्वीर को शॉकिंग इमोजी वाले रिएक्शन के साथ ट्विटर पर शेयर किया है। वहीं यूजर्स भी कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा है कि यह तस्वीर 'सही मीम सामग्री है'। वहीं अन्य यूजर ने लिखा है कि यह एक मॉर्फ्ड फोटो है।

यह इनोवेशन भारतीय सडकों के लिए जरूरी

बता दें कि इससे पहले आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि यह इनोवेशन भारतीय सड़कों के लिए जरूरी है। वीडियो के साथ कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा था कि 'मैं कहूंगा कि यह एक नवाचार है, जो भारत के लिए आवश्यक है। कुछ भवन निर्माण सामग्री / कंपनी को या तो इसका अनुकरण करने या इस फर्म के साथ सहयोग करने और इसे यहां से बाहर लाने की जरूरत है।

Tags:    

Similar News