Bakra Eid 2022 : जानिए कब है बकरीद, चांद के हिसाब से ऐसे पता चलेगी तारीख

Bakra Eid 2022 : भारत में बकरीद (Bakra Eid 2022) 10 या 11 जुलाई 2022 को हो सकता है, बकरीद का चांद 10 दिन पहले ही दिख जाता है, 1 जुलाई को ही पता चल जाएगा कि बकरीद (Bakra Eid 2022) कब होगी...

Update: 2022-06-22 11:52 GMT

Bakra Eid 2022 : जानिए कब है बकरीद, चांद के हिसाब से ऐसे पता चलेगी तारीख

Bakra Eid 2022 : अगले महीने बकरीद (Bakra Eid 2022 :) है लेकिन किस तारीख को बकरीद (Bakra Eid 2022 :) होगी वह जल्द ही पता चला जाएगा। बता दें कि भारत में बकरीद (Bakra Eid 2022) 10 या 11 जुलाई 2022 को हो सकता है। बकरीद का चांद 10 दिन पहले ही दिख जाता है। आपको 01 जुलाई को ही पता चल जाएगा कि बकरीद (Bakra Eid 2022) कब होगी।

बकरीद की तारीख पर क्या कहता है इस्लामिक कैलेंडर

बता दें कि अभी इस्लामिक कैलेंडर का शव्वाल दसवां महीना चल रहा है, जबकि बकरीद 12 वां महीना होता है। शव्वाल 30 दिनों का होने पर, 2 जून 2022 को ग्यारहवां महीना जु अल-कादा शुरू हो जाएगा और शव्वाल 29 दिनों का होने पर 1 जून 2022 को ग्यारहवां महीना जु अल-कादा शुरू हो जाएगा।

जु अल-हज्जा की 10 तारीख मनाई जाती है बकरीद

बता दें कि अंग्रेजी कैलेंडर में जून का महीना 30 दिनों का होता है। इस तरह से इस्लामी कैलेंडर का बारहवां महीना जु अल-हज्जा 1 जुलाई या 2 जुलाई 2022 को शुरू होगा। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने जु अल-हज्जा की 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है।




चांद के हिसाब से कब है बकरीद

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने जु अल-कादा महीना की 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है। जो ईद-उल-फितर के लगभग 70 दिनों के बाद होता है। बता दें कि ईद उल फितर के चांद को शाम में देखकर अगले दिन ईद-उल-फितर मनाते हैं। बकरीद में चांद 10 दिन पहले देखा जाता है क्योंकि इस्लामिक महीने में यह दसवीं तारीख को बकरीद होता है। चांद 1 तारीख को ही नजर आ जाता है। 

जानिए क्या है बकरीद का सही नाम

रमजान के बाद मनाई जाने वाली मीठी ईद के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाने वाली ईद को ईद-उल-जुहा यानि बकरीद कहते हैं। इंटरनेट पर लोग eid ul azha, eid qurbani और eid ul zuha ना जाने कितने अनेक शब्दों के जरिए ईद-उल-जुहा सर्च करते हैं। बता दें कि इस त्यौहार को अंग्रेजी में Eid al-Adha कहते हैं।

Tags:    

Similar News