AIMIM प्रमुख ओवैसी पर नरम हाथ रखने वाले CM Yogi का बड़ा बयान, कहा - 'अब्बाजान' जैसे लोग यूपी का माहौल बिगाड़ रहे हैं
सीएम योगी ने ओवैसी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा है कि वह उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ रहे हैं। भड़काने वालों से हमारी सरकार सख्ती से निपटेगी। योगी ने ओवैसी को सपा का एजेंट बताया।
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कुछ दिनों का मेहमान।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) का सियासी लहजा अभी तक एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ( AIMIM Chief Asduddin Owaisi ) के खिलाफ नरम रहा है। लेकिन मंगलवार को उन्होंने ओवैसी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा है कि वह उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ रहे हैं। भड़काने वालों से हमारी सरकार सख्ती से निपटेगी। योगी ने ओवैसी को चेतावनी देते हुए कहा कि वो नागरिकता संशोधन विधेयक ( CAA ) पर लोगों को भड़काने का काम न करें।
सीएम ने कहा कि सीएए की नोक पर कुछ लोग भावनाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है। मैं, अब्बाजान ( Abbajan ) के लोगों से कहूंगा, कि अगर प्रदेश की भावनाओं माहौल खराब करोगे तो सरकार उससे निपटना भी जानती है। योगी ने ओवैसी को सपा का एजेंट बताया।
ओवैसी से लोगों को सीएए के खिलाफ मुखर होने की अपील की थी
इससे पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को यूपी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कृषि कानूनों के बाद अब सीएए भी हटाना पड़ेंगा। यह कानून पूरी तरह से अवैध है। हमारी सरकार आई तो हम सीएए को समाप्त करेंगे। उन्होंने लोगों से इससे खिलाफ मुखर होने की भी अपील की थी।
हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 2017 से पहले अब्बाजान कहे जाने वाले लोग राशन खा जाते थे। लोगों तक राशन पहुंचता ही नहीं था। उनके इसी बयान पर घमासान मच गया। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि सीएम ने अपने इस बयान के जरिये एक खास वर्ग पर निशाना साधा था।
अखिलेश ने कहा था - अपनी भाषा पर संयम रखें
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अब्बाजान कहे जाने के बाद अखिलेश यादव ने भी तीखी टिप्पणी की थी। अखिलेश ने कहा था कि मुख्यमंत्री को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री को अपनी भाषा पर संतुलन रखना चाहिए।
मायावती की नसीहत
इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) के बाद अब बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ( BSP Supremo Mayawati ) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) अब मेरे ही किए काम को अपना बताकर क्रेडिट ले रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता को सबकुछ पता है। इस तरह के दावे करने से बीजेपी को नुकसान होगा। भाजपा को दी इस बात की नसीहत इससे पहले कृषि बिलों की वापसी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारतीय जनता पार्टी को नसीहत दी हैं. मयावती ने बीजेपी के नेताओं के कथित भड़काऊ बयानों पर रोक लगाने की मांग की थी।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पीएम पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा एक वर्ष से आंदोलनरत किसानों की तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग स्वीकार किए जाने के साथ-साथ उनकी कुछ अन्य जायज मांगों का सामयिक समाधान भी जरूरी है। कृषि कानूनों की वापसी की केंद्र सरकार की खास घोषणा के प्रति किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है कि भाजपा के नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगे जो पीएम की घोषणा के बावजूद अपने भड़काऊ बयानों आदि से लोगों में संदेह पैदा करके माहौल को खराब कर रहे हैं।