Delhi News : Rakesh Tikait गाजीपुर बॉर्डर पर गिरफ्तार, भड़के वेस्ट यूपी और हरियाणा के किसान, मोदी के खिलाफ फिर आंदोलन की तैयारी

Delhi News : दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत से जिस समय हिरासत में लिया उस समय वो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।

Update: 2022-08-21 10:25 GMT

Lakhimpur Kheri : मुश्किल में फंसे राकेश टिकैत, 15 दिन पहले दर्ज मामले में जांच शुरू, हो सकती है कार्रवाई

Delhi News : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) को दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने रविवार को दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर ( Ghazipur Border ) पर गिरफ्तार कर लिया। राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait arrested ) इस समय दिल्ली के मधु विहार थाने की में हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया और पुलिस के रोके जाने की जानकारी शेयर की। इस समय दिल्ली पुलिस राकेश टिकैत से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। जिस समय राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया उस समय वो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।

 राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के खिलाफ वेस्ट यूपी और हरियाणा के किसानों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अगर टिकैत को छोड़ा नहीं गया तो ये घटना मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन का रूप भी ले सकता है। 



दिल्ली पुलिस उन्हें ( Rakesh Tikait ) गाजीपुर बॉर्डर से गिरफ्तार कर मधु विहार थाने ले गई है। राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद से पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया gS। कार्यकर्ताओं को किसी भी आदेश का पालन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

मोदी के इशारे पर हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) को एहतियातन हिरासत में लिया है। वे यहां देश में बेरोजगारी के खिलाफ जंतर-मतर पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने आ रहे थे। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा के चर्चित चेहरे टिकैत ने ट्वीटकर बताया है कि दिल्ली पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है लेकिन मोदी सरकार किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। ये गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे, ना थकेंगे, ना झुकेंगें।



मेरी गिरफ्तारी नई क्रांति लाएगी

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) ने कहा कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। बता दें कि सोमवार को जंतर&मंतर पर एक दिवसीय प्रदर्शन करने के लिए किसान हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। ये किसान भारतीय किसान यूनियन सिद्दूपुरा से जुड़े हुए हैं। बिजली बिल 2022 और एमएसपी पर किसान सरकार से नाराज हैं। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी केस में भी सरकार से नाराजगी चल रही है। दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है और किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News