भारतीय हाकी टीम ने जीता कांस्य तो मोदी ने कहा ये नया भारत, लोग बोले पहले भी 8 गोल्ड जीते PM को श्रेय लेने की खतरनाक आदत

मैच के शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी करते हुए जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था...

Update: 2021-08-05 10:10 GMT

भारतीय टीम ने 41 साल बाद जीता ओलंपिक में पदक. (photo-social media)

जनज्वार ब्यूरो। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल किया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को हरा दिया। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी करते हुए जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा कि, 'प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।' #Tokyo2020

पीएम के इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार व फिल्मकार विनोद कापड़ी ने जवाब दिया ,'कभी तो प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार कीजिए @narendramodi हॉकी में 8 बार गोल्ड जीतने वाला भी भारत ही था और 41 साल बाद कांस्य जीतने वाला भी भारत ही है। नया - पुराना भारत करके श्रेय लेने की ये आपकी नफरती राजनीति ख़तरनाक है। कुछ तो अपने पद का मान रखिए।'

वहीं मोदी को शेमलेस पीएम कहने के बाद आजतक से निकाले गये पत्रकार श्याम मीरा सिंह ने लिखा है, "ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है?" क्यों भाई? पुराना भारत क्या कमजोर था? जिस हॉकी में कांस्य मिलने को 'नया भारत' कह रहे हो. उसी हॉकी में भारत ने 1948, 1952, 1956, 1964 में गोल्ड जीता है. पर आपने यहाँ भी राजनीति घुसा दी. मैंने सही ही कहा था "Shameless Prime Minister"


Tags:    

Similar News